ऋषभ पंत ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ रच दिया इतिहास, 92 साल में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 99 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

MS Dhoni
विज्ञापन

Rishabh Pant: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। पहली पारी में केवल 46 रनों पर आउट होने के बाद भारतीय टीमे ने अपनी दूसरी पारी में शानदार वापसी की और मेहमान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। भारत की ओर से सरफराज खान के अलावा ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाए और कीर्तिमान रच दिया। पंत ने इस मैच में एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और 92 साल के इतिहास में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।

ऋषष पंत ने एमएस धोनी को छोड़ा पीछे।

पंत भारत की ओर से दूसरी पारी में सरफराज खान के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। हालांकि पंत अपना शतक पूरा करने से केवल 1 रन से चूक गए। वह 99 के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 2500 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने केवल 62 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया। पंत ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 69 पारियों में ये कारनामा किया था। पंत धोनी से कहीं आगे निकल गए हैं। पंत से पहले धोनी सबसे तेज 2500 रन पूरा करने वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

इसके अलावा 2500 रन बनाने का कारानामा फारुख इंजिनियर ने 82 पारियों में किया था। वहीं सैयद किरमानी ने 116 पारियों में 2500 रन पूरे किए थे। पंत ने 92 साल के भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 2500 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत इससे पहले भारत के लिए सबसे तेज 500, 1000, 1500 और 2000 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

पंत ने टी-20 स्टाइल में की शानदार बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे थे। अपनी पारी के दौरान पंत ने 105 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान पंत ने 9 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए। उनके अलावा सरफराज खान ने 195 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ