CSK के 14 करोड़ी खिलाड़ी ने उड़ाया गर्दा, IPL 2026 से पहले दिया बड़ा अल्टीमेटम

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सभी राज्य भाग ले रहे हैं. 24 दिसंबर को टूर्नामेंट का पहला राउंड खेला गया. राजकोट में यूपी और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके के 14 करोड़ी खिलाड़ी ने कमाल कर दिया. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से गर्दा उड़ा दिया.

प्रशांत वीर

प्रशांत वीर

IPL 2026: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो चुका है. 24 दिसंबर को कई टीमें आमने सामने हुईं. पहले दिन बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला. राजकोट में उत्तर प्रदेश और हैदराबाद आमने सामने थीं. इस मैच में सीएसके के 14 करोड़ी खिलाड़ी ने कमाल कर दिया. इस खिलाड़ी को हाल ही में सीएसके ने उम्मीद से ज्यादा रकम देकर खरीदा है. अब इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा अल्टीमेटम दिया है.

विज्ञापन

सीएसके के 14 करोड़ी खिलाड़ी ने उड़ाया गर्दा

सीएसके ने 14.20 करोड़ में प्रशांत वीर को अपने दल का हिस्सा बनाया था. उन्होंने अब विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में 47 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. इस तरह सीएसके के नए नवेले खिलाड़ी ने आगामी सीजन से पहले अपना जलवा बिखेरा है. प्रशांत वीर की शानदार गेंदबाजी के दमपर यूपी ने हैदराबाद को हराया, क्योंकि उन्होंने अहम समय पर यूपी के लिए विकेट निकाले.

विज्ञापन

यूपी ने दर्ज की जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी की ओर से अभिषेक गोस्वामी ने 81 गेंदों में 81 रन बनाए, जबकि आर्यन जुयाल ने 96 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. वहीं ध्रुव जुरेल ने 61 गेंदों में 80 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 48 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. इस तरह यूपी ने 50 ओवर में 324/5 रन बनाए थे.

विज्ञापन

वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद 43 ओवर में 240 रनों पर सिमट गई. हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज तनमय अग्रवाल ने 43 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान राहुल सिंह ने 32 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा राहुल बुद्धी ने 64 गेंदों में 47 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और टीम को हार का सामना करना पड़ा. यूपी ने 84 रनों से जीत हासिल की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ