टीम में खेलने के लिए डॉक्यूमेंट्स में हेराफेरी! आरोपी क्रिकेटर की बीसीसीआई से शिकायत

Satvik Deswal: क्रिकेटर सात्विक देसवाल के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पुदुचेरी की टीम में खेलने के लिए जाली डॉक्यूमेंट्स पेश किए. हालांकि अभी लेफ्ट-आर्म स्पिनर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है.

Cricket News

Allegation Against Satvik Deswal: किसी टूर्नामेंट या टीम में खेलने के लिए गलत दस्तावेज पेश करने का चलन कोई नया नहीं है. हाल ही में पुदुचेरी नेटिव क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन ने बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट को एक लेटर लिखकर आरोप लगाया है कि सात्विक देसवाल नामक खिलाड़ी ने पुदुचेरी क्रिकेट टीम के लिए खेलने के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स में हेराफेरी की है.

विज्ञापन

जाली दस्तावेज सौंपने का आरोप

शिकायत वाले ईमेल में लिखा गया, ‘हमें बीसीसीई की एंटी-करप्शन यूनिट को सात्विक देसवाल द्वारा पुदुचेरी टीम के लिए क्वालिफाई करने और खेलने के लिए जाली डॉक्यूमेंट्स के इस्तेमाल के बारे में औपचारिक शिकायत किए हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है. इस मामले को आपके ध्यान में लाने के बावजूद, हम देखते हैं कि कई खिलाड़ी कथित तौर पर इसी तरह के तरीकों का इस्तेमाल करके पुदुचेरी के लिए मैचों में हिस्सा ले रहे हैं. इससे एलिजिबिलिटी वेरिफिकेशन प्रोसेस की ईमानदारी और अब तक की गई सुधारात्मक कार्रवाई की इफेक्टिवनेस पर गंभीर सवाल उठते हैं, अगर कोई कार्रवाई की भी गई है.’

विज्ञापन

जल्द कार्रवाई की मांग

ईमेल में आगे कहा गया, ‘हम बीसीसीआई एसीयू से गुजारिश करते हैं कि हमारी शिकायत की तुरंत समीक्षा करें और हमें इस मामले में स्थिति और शुरू की गई कार्रवाई के बारे में बताएं. हमारा मानना ​​है कि एसीयू की जिम्मेदारी है कि वो मिली शिकायतों को स्वीकार करे और जांच के नतीजे या प्रगति के बारे में बताए.’ हम इस हफ्ते के आखिर तक आपके जवाब का इंतज़ार करेंगे. बीसीसीई एसीयू से किसी भी जवाब या सफाई के अभाव में, हम इस मुद्दे को उचित मीडिया चैनलों के जरिये जनता की जानकारी के लिए आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होंगे.’

विज्ञापन

कौन हैं सात्विक?

सात्विक देसवाल 18 साल का लेफ्ट-आर्म स्पिनर है और शिकायत के मुताबिक, वो ‘कम से कम एक साल के लिए पुदुचेरी का निवासी और बोनाफाइड’ होने की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा नहीं करता है. ईमेल में यह्भी आरोप लगाया गया है कि क्रिकेटर ’10 अगस्त 2025 तक हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन लीग में खेला था.’

‘आरोप झूठे हैं’

हालांकि, क्रिकेट एसोसिएशन पुदुचेरी के पूर्व अध्यक्ष पी दामोदरन ने इन आरोपों को खारिज किया उन्होंने ‘रेवस्पोर्ट्स’ से कहा, “ये पूरी तरह से झूठी कहानी है, हम उन पर (पुदुचेरी नेटिव क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन) पर 50 करोड़ रुपये का मुकदमा करेंगे. हमारे वकील उनके खिलाफ केस की तैयारी कर रहे हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ