Year Ender 2025: साल 2025 में क्रिकेट फैंस को कई यादें मिलीं. केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया में क्रिकेट को काफी पसंद किया गया. साल 2025 में दुनिया के कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने देश के लिए डेब्यू भी किया. यहां हम इन 10 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जिनके लिए साल 2025 लकी रहा. इन खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए डेब्यू किया. आइए एक नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर.
हर्षित राणा ने साल 2025 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज के जरिए अपना इंटरनेशनल टी-20 डेब्यू किया. उन्होंने आईपीएल 2025 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था.
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन को भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू का मौका मिला. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड में खूब सुर्खियां बिखेरी थीं. हालांकि वह इस दौरे पर खासा प्रभावित नहीं कर सके.
घरेलू क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज के लिए साल 2025 लकी रहा. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर लीड्स टेस्ट में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया. लेकिन इस मैच में कंबोज खासा प्रभावित नहीं कर सके.
हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में इस ऑलराउंडर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए पर्थ में वनडे डेब्यू का मौका मिला. नितीश रेड्डी इस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके.
वरुण चक्रवर्ती ने इस साल भारत के लिए वनडे डेब्यू किया. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्हें चुना गया था. इस टूर्नामेंट के जरिए वरुण चक्रवर्ती ने अपना वनडे डेब्यू किया. उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी की थी.
पाकिस्तान के खिलाफ क्वेना मफाका ने साउथ अफ्रीका के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया. स्टार गेंदबाज को रफ्तार और स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता है.
ऑस्ट्रेलिया के ब्यू वेबस्टर को भी इस साल अपने देश के लिए डेब्यू करने का मौका मिला. मिचेल मार्श की खराब फॉर्म को लेकर उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट डेब्यू का मौका मिला.
अफगानिस्तान के फरीद अहमद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में अपना टेस्ट डेब्यू किया. उन्होंने अपनी बाएं हाथ की गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया.
अफगानिस्तान के लिए रियाजन हसन ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में ओपनर के तौर पर अपना पदार्पण किया. रियाज के लिए साल 2025 यादगार रहेगा.
इश्मत आलम ने घरेलू क्रिकेट में लगातार 2 शतक ठोके थे. ऐसे में उन्हें 2025 की शुरुआत में अफगानिस्तान की टेस्ट टीम में शामिल किया गया. इस दौरान उन्होंने डेब्यू भी किया.