Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

VIDEO: ‘शादी के अगले दिन ही…’, ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर की बातचीत वायरल

Rishabh Pant Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 के लिए ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे में शामिल हो गए हैं. दोनों खूब पसीने भी बहा रहे हैं. इसी बीच पंत और अर्जुन की मजेदार बातचीत का वीडियो एलएसजी ने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 19, 2026 15:01

Rishabh Pant Arjun Tendulkar: आईपीएल का पहला खिताब जीतने के लिए ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स तैयारियों में जुट गई है. ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में एलएसजी ने रिटेन किया था. टीम के लगभग खिलाड़ी लखनऊ में अभ्यास कर रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर भी इस बार एलएसजी के लिए खेलेंगे. मुंबई इंडियंस से उनकी ट्रेड डील एलएसजी में हुई थी. इसी बीच ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया.

पंत और अर्जुन की बातचीत वायरल

ऋषभ पंत और अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 से पहले एलएसजी के प्री सीजन कैंप का हिस्सा हैं. एलएसजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया, जिसमें ऋषभ पंत अर्जुन से पूछते हैं कि तेरे बल्ले का वजन कितना है. तभी अर्जुन कहते हैं 1220 किलोग्राम.

---विज्ञापन---

फिर पंत बोलते हैं इतने भारी बैट से खेलने का क्या फायदा? इसके बाद पंत पूछते हैं कि तुम भी युवराज सिंह के साथ अभ्यास कर रहे थे ना? तभी अर्जुन बोलते हैं हां. इसके बाद पंत बोलते हैं कि शादी के अगले ही दिन तुमने युवी पा के साथ अभ्यास कर रहे थे. फिर पंत अर्जुन के जुनून की तारीफ करते हैं. वीडियो के आखिरी हिस्से में पंत बोलते हैं कि अगर कुछ लगे तो बताना. मैं हमेशा तेरे लिए उपलब्ध हूं. इस मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अर्जुन ने आईपीएल में कई सालों तक मुंबई इंडियंस के खेमे में समय बिताया है. लेकिन उन्हें मुंबई से भरपूर मौका नहीं मिला. अब अर्जुन एक नए मौके की तलाश में हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले पिता बने दिनेश कार्तिक, नाम का भी किया खुलासा

सानिया चंडोक से रचाई शादी

अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से शादी रचाई है. सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. 5 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे, जिसमें क्रिकेट जगत की कई बड़ी हंस्तियों ने शिरकत की थी. शादी में एमएस धोनी के अलावा कई भारतीय सितारे मौजूद थे.

First published on: Mar 19, 2026 03:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.