Ravindra Jadeja T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद करोड़ों हिंदुस्तानियों का सपना पूरा कर दिखाया। हर किसी के लिए ये एक भावुक कर देने वाला क्षण था। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तो फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं इस जीत के बाद तीन स्टार खिलाड़ियों के एक साथ संन्यास ने भी हैरान कर दिया। सबसे पहले विराट कोहली, फिर रोहित शर्मा और अगली सुबह रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। जडेजा ने अब इस जीत के लिए खास शख्स को याद किया है।
”मैं जो कुछ भी…”
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मंगलवार को अपनी दिवंगत मां को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्केच शेयर किया। जिसमें वह अपनी मां के साथ टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी हाथ में लिए खड़े नजर आ रहे हैं। जडेजा ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा- “मैं मैदान पर जो कुछ भी कर रहा हूं…वह आपको श्रद्धांजलि है।”
मां के निधन के दौरान 17 साल के थे जडेजा
आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा की मां का निधन 2005 में हुआ था। जब वह सिर्फ 17 साल के थे। उसी दौरान वह भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बने थे। गौरतलब है कि जडेजा ने 2009 में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू के बाद से ही भारत के लिए 74 टी20I में 21.45 के औसत से 515 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 7.13 की इकॉनमी से 54 विकेट चटकाए हैं। हालांकि तीनों स्टार खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद टेस्ट और वनडे खेलते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: जिम्बाब्वे गए इन खिलाड़ियों को मिल सकती है श्रीलंका दौरे पर जगह, सामने आए 4 नाम
वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं
रवींद्र जडेजा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे श्रीलंका दौरे पर नजर आ सकते हैं। फिलहाल टीम इंडिया के स्क्वाड पर मंथन चल रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जडेजा को वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों को वनडे सीरीज के लिए तैयार रहने को कहा है।
ये भी पढ़ें: क्या LSG की कप्तानी से हटाए जाएंगे केएल राहुल? टीम के खिलाड़ी ने दिया बड़ा हिंट
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के बर्थडे के लिए बनवाया खास केक, क्या लिखा मैसेज? देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें: विराट कोहली-गौतम गंभीर की ‘लड़ाई’ का क्या है पूरा सच? अमित मिश्रा ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें: Video: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या गंभीर ने रोहित-विराट को दिया आदेश!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
10 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
45 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
52 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines