---विज्ञापन---

खेल angle-right

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के बर्थडे के लिए बनवाया खास केक, क्या लिखा मैसेज? देखें तस्वीरें

Virat Kohli Anushka Sharma Birthday Cake: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए उनके जन्मदिन पर खास केक बनवाया था। जिस पर एक प्यारा मैसेज लिखा गया। बेंगलुरु की एक बेकर ने इसके बारे में खुलासा किया है।

---विज्ञापन---

Virat Kohli Anushka Sharma Birthday Cake: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्मदिन वैसे तो 1 मई को आता है, लेकिन उनसे बर्थडे से जुड़े एक केक की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। बेंगलुरु की एक बेकर ने विराट कोहली की ओर से अनुष्का शर्मा के लिए ऑर्डर किए गए एक केक का फोटो शेयर किया है। जिसने फैंस के बीच चर्चा बटोर ली है। आइए जानते हैं कि इस केक में ऐसा क्या था और विराट ने अनुष्का के लिए इस केक पर क्या मैसेज लिखवाया था।

कस्टमाइज्ड केक बनवाना चाहते थे विराट कोहली 

विराट ने अनुष्का के लिए जो केक ऑर्डर किया, वह एक क्लासिक चॉकलेट केक था। बेंगलुरु की बेकर ने खुलासा किया है कि विराट अनुष्का के लिए कस्टमाइज्ड केक चाहते थे। इस चॉकलेट केक पर उन्होंने ”हैप्पी बर्थडे मैड वन” लिखवाया था। बेकर ने ये भी कहा कि विराट कोहली ने ही अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के लिए केक बनाने के लिए मुझसे कॉन्टेक्ट किया था। बेकर के मुताबिक, मैंने सोचा कि खास शख्सियत के लिए कुछ खास बनाना होगा। जन्मदिन के जश्न के लिए क्लासिक चॉकलेट केक से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uthishta Kumar (@uthishtakumar)

विराट और अनुष्का के साथ फोटो की शेयर 

बेकर ने इसके साथ ही विराट और अनुष्का के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने कहा कि मां के ओवन में केक बनाने से लेकर हमारे युग के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक के लिए केक बनाने तक पिछले आठ साल में यह एक अद्भुत यात्रा रही है। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में हैं। कहा जा रहा है कि कपल लंदन में ही बसने की प्लानिंग कर रहा है। जिससे उसकी प्राइवेसी को खतरा न हो।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 2500 महिलाओं के साथ सो चुका टेनिस स्टार! पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 ने बताया क्या है सच

श्रीलंका दौरे से दिया जा सकता है आराम 

विराट कोहली को श्रीलंका दौरे से भी आराम दिया जा सकता है। हालांकि एक रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि गौतम गंभीर ने उन्हें वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए कहा है। फिलहाल टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर इंतजार किया जा रहा है। किसी भी वक्त इसका ऐलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि गौतम गंभीर का ये टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में पहला असाइनमेंट होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: विराट कोहली-गौतम गंभीर की ‘लड़ाई’ का क्या है पूरा सच? अमित मिश्रा ने किया खुलासा 

ये भी पढ़ें: Video: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या गंभीर ने रोहित-विराट को दिया आदेश!

First published on: Jul 16, 2024 08:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola