रतन टाटा की एक लाइन ने बदल दी मयंक यादव की जिंदगी, खुद बयां किया था किस्सा

Mayank Yadav: भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव आज भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार बन चुके हैं। उनकी जिंदगी बदलने में कहीं न कहीं दिवंगत रतन टाटा का भी हाथ है।

Mayank Yadav (4)

Mayank Yadav: भारत के दिग्गज बिजनसमैन रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। वह अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कई कथन आज भी भारतीयों के दिमाग में जिंदा हैं। उन्होंने दुनिया के कई लोगों को इंस्पायर किया है। इस फेहरिस्त में भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव का भी नाम शामिल है। मयंक ने अपने इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि रतन टाटा की एक लाइन ने उनकी जिंदगी बदल दी।

विज्ञापन

मयंक की जिंदगी बदलने में रतन टाटा का हाथ!

आईपीएल 2024 में धमाल मचाने के बाद मयंक यादव, मनजोत कालरा के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देने पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने दिवंगत रतन टाटा की उस लाइन को याद किया, जब रतन जी ने कहा था ‘मैं पहले फैसला करता हूं और बाद में इसको सही करने की कोशिश करता हूं’

विज्ञापन

मयंक ने इसी लाइन को दोहराया और कहा कि सर रतन टाटा की इस लाइन ने मुझे सफलता में काफी योगदान दिया है।
दरअसल मयंक अपनी लाइफ से जुड़ा हुआ एक किस्सा साझा कर रहे थे, जब उन्हें दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम से खेलने के पहले सर्विसेज टीम से खेलने का ऑफर मिला था। लेकिन मयंक ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। क्योंकि वह दिल्ली के लिए सीनियर क्रिकेट खेलना चाहते थे।

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की टी-20 सीरीज में मयंक यादव को मौका मिला था। उन्होंने भी अपने डेब्यू मैच में कमाल कर दिया और पहला ओवर मेडन डालकर अजीत अगरकर और अर्शदीप सिंह की बराबरी कर ली थी। मयंक ने इस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 21 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने दूसरे मैच में भी 1 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में किया प्रभावित

आईपीएल 2024 में एलएसजी की ओर से हिस्सा लेते हुए मयंक यादव ने धमाल मचाया था। उन्होंने अपनी तेज गति गेंदबाजी और स्टीक लाइन लेंथ के लिए चयनकर्ता की नजरों में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से गेंदबाजी कर कोहराम मचाया था। उन्होंने 4 मैच में 7 विकेट झटके थे। अब मयंक को भारतीय टीम में भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। कई खिलाड़ी उन्हें भारतीय गेंदबाजी युनिट का सुपरस्टार भी बता चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ