मैं हूं ना...राशिद खान ने आखिरी बॉल पर भर दिया रोमांच, देखें वीडियो

Rashid Khan RR vs GT IPL 2024: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज राशिद खान ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेहतरीन फिनिश किया। राशिद खान ने आखिरी बॉल पर चौका जड़ा।

Rashid Khan RR vs GT IPL 2024

Rashid Khan RR vs GT IPL 2024

Rashid Khan RR vs GT IPL 2024: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज राशिद खान ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि उन्हें बेहतरीन फिनिशर क्यों कहा जाता है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में बुधवार को खेले गए मुकाबले में राशिद ने आखिरी बॉल पर चौका जड़कर आरआर के जबड़े से मैच खींच डाला। राशिद खान के इस बेहतरीन फिनिश को देख जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम स्टेडियम में रोमांच भर गया। इसने क्रिकेट के गलियारों में चर्चा बटोर ली है।

विज्ञापन

राशिद खान का मैं हूं ना…वाला अंदाज 

आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। आवेश खान ने पहली गेंद डाली तो राशिद ने इसे स्क्वेयर ले ग की ओर घुमाकर चौका जड़ दिया। इसके बाद अगली गेंद पर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर राशिद ने फिर चौका जड़ दिया। चौथी पर उन्होंने एक रन लेकर राहुल तेवतिया को स्ट्राइक दे दी। तेवतिया ने पांचवीं गेंद को चौके के लिए ठोका, लेकिन बाउंड्री पर जोस बटलर ने बेहतरीन फील्डिंग की और चौका जाने से रोक लिया।

विज्ञापन

उन्होंने गेंदबाज को सीधे थ्रो की, जिससे तेवतिया रनआउट हो गए। अब बारी थी आखिरी गेंद की और जीटी को जीत के लिए 1 गेंद में 2 रन चाहिए थे। दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ने लगीं। सुपरओवर के कयास भी लगाए जाने लगे, लेकिन ये क्या?

विज्ञापन

राशिद हैं तो मुमकिन है

जैसे ही आवेश ने आखिरी गेंद डाली, राशिद ने रूम बनाया और पॉइंट के ऊपर से करारा चौका ठोक गुजरात टाइटंस को शानदार जीत दिला दी। इसके बाद राशिद ने मैं हूं ना…वाला सेलिब्रेशन किया। उन्होंने बताया कि जब तक वे क्रीज पर हैं, हर चीज मुमकिन है। राशिद ने इस मैच में 11 गेंदों में 4 चौके ठोक नाबाद 24 रन बनाए। वहीं दूसरे छोर से राहुल तेवतिया ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों में 22 रन जड़े। गुजरात टाइटंस ने ये मैच 3 विकेट से जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ