Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी में आज दिल्ली और रेलवे के बीच भी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी खेल रहे हैं। कोहली की 13 साल बाद रणजी में वापसी हुई है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोहली को देखने के लिए स्टेडियम में भारी संख्या में फैंस पहुंचे हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में सभी फैंस को फ्री एंट्री मिली है। वहीं मैच के दौरान कोहली का एक जबरा फैन मैदान में घुस आया।
मैदान में घुसकर फैन ने पकड़े कोहली के पैर
रणजी ट्रॉफी में कोहली को खेलता देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। कोहली दिल्ली की तरफ से रणजी मैच खेल रहे हैं। कोहली की दिवानगी इतनी है कि रणजी मैच के दौरान पहली बार मैदान इतना भरा दिखा। वहीं मैच के दौरान विराट का एक जबरा फैन मैदान पर कोहली के पास पहुंच गया था, इसके बाद ये फैन कोहली के पैरों में पड़ गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
ये भी पढ़ें:- रणजी में कोहली को देखने के ‘विराट’ क्रेज में कई फैंस घायल, अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भीड़
नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे कोहली
विराट कोहली का रेड बॉल क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस सीरीज में कोहली ने 190 रन बनाए थे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की हार के बाद बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने का निर्देश दिया था। अब इस मैच में कोहली नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।
दिल्ली की टीम
अर्पित राणा, सनत सांगवान, विराट कोहली, यश ढुल, आयुष बडोनी (कप्तान), प्रणव राजुवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा।
ये भी पढ़ें:- शार्दुल ठाकुर का जलवा, हैट्रिक लेकर मचाया कोहराम, जल्द मिलेगा नेशनल टीम में मौका!
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
23 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines