Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

फिल्मी स्टाइल में एंट्री! तिलक वर्मा को राम चरण ने दिया स्पेशल गिफ्ट, वायरल हुआ वीडियो

Tilak Varma Ram Charan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा ने औसतन प्रदर्शन किया था. हालांकि कुछ मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी. अब वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद तिलक वर्मा राम चरण से मिले हैं. राम ने स्पेशल गिफ्ट भी उन्हें दिया है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 19, 2026 09:44

Tilak Varma Ram Charan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सभी खिलाड़ी फिलाहल अपने घर पर हैं. तिलक वर्मा भी हैदराबाद में हैं. बीते दिन उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी. अब उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण से मुलाकात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान राम चरण ने उन्हें खास गिफ्ट भी दिया है.

तिलक वर्मा को मिला गिफ्ट

तिलक वर्मा वीडियो में सबसे पहले अपनी गाड़ी से उतरते हैं और राम चरण से मिलने के लिए पहुंचते हैं. राम चरण फिल्म के सेट पर रहते हैं. इस दौरान राम चरण और तिलक एक साथ कैमरे के सामने पहुंचते हैं. फिर राम चरण तिलक वर्मा की तारीफ करते हैं. बाद में तिलक भी फैंस को संबोधित करते हैं. इसी बीच राम चरण तिलक को एक पुराना बल्ला गिफ्ट करते हैं, जो पुराने जमाने का होता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 देखने के लिए फैंस को खर्च करने होंगे इतने रुपये, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2026 में खेलेंगे तिलक

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के बाद तिलक वर्मा आईपीएल 2026 खेलने के लिए तैयार हैं. वह मुंबई इंडियंस की ओर से भाग लेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन समान्य रहा था. उन्होंने 9 मैच में 29.57 की औसत के साथ 207 रन बनाए थे. तिलक के बल्ले से वर्ल्ड कप में एक भी फिफ्टी नहीं निकली थी. उन्होंने 154.47 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी.

---विज्ञापन---

बहरहाल अब तिलक मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में धमाका करने के लिए तैयार हैं. वह आईपीएल 2022 से मुंबई के लिए खेल रहे हैं. पिछले सीजन में उन्होंने 16 मैच की 13 पारियों में 31.18 की औसत के साथ 343 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे. वहीं आईपीएल करियर के 54 मैच में तिलक ने 37.47 की औसत के साथ 1499 रन बनाए हैं.

First published on: Mar 19, 2026 09:43 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.