Domestic Cricket Schedule: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने डोमेस्टिक क्रिकेट के शेड्यूल को लेकर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने बीसीसीआई के डोमेस्टिक क्रिकेट के शेड्यूल को गलत बता दिया था। उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई को इस शेड्यूल में बदलाव करने की जरूरत है। इस शेड्यूल से खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा मंडराता रहता है। अब शार्दुल को भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का साथ मिल गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बैजबॉल पर पहली बार दिया बयान! बेन स्टोक्स को दे डाली नसीहत
राहुल द्रविड़ ने क्या कहा
राहुल द्रविड़ ने भी डोमेस्टिक क्रिकेट के शेड्यूल को लेकर बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत के खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने में दिक्कत हो रही है, तो बीसीसीआई को निश्चित तौर पर शेड्यूल बदल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने शार्दुल ठाकुर का बयान सुना। मुझे लगता है कि बीसीसीआई को सचमुच खिलाड़ियों पर ध्यान देने की जरूरत है। खिलाड़ी अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर खेलते हैं। भारतीय खिलाड़ी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में अगर वह कुछ मांग कर रहे हैं, तो हमें सुनना चाहिए। इससे साफ है कि राहुल द्रविड़ ने खुले तौर पर शार्दुल ठाकुर का समर्थन कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- SL vs BAN: ‘टाइम आउट विवाद’ पर फिर शुरू हुआ बवाल, सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका ने बांग्लादेश को चिढ़ाया
बीसीसीआई ने लिया था सख्त फैसला
डोमेस्टिक क्रिकेट इन दिनों काफी चर्चा में है। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी होने के बाद से ही डोमेस्टिक क्रिकेट को अधिक तवज्जो देने की बात की जा रही है। इसके लिए बीसीसीआई की ओर से साफ फरमान जारी कर दिया गया है कि अगर भारत का कोई खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, तो उस दौरान उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट का हिस्सा होना होगा। खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ खेलने के लिए बैठकर इंतजार नहीं कर सकते हैं। उन्हें लगातार प्रैक्टिस में रहना होगा। बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि भारतीय टीम में चयन का मुख्य आधार आईपीएल नहीं बल्कि डोमेस्टिक क्रिकेट ही होगा।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 MI vs GGT: हरमनप्रीत कौर का तूफान, मुंबई इंडियंस का फाइनल पक्का! गुजरात की उम्मीदें खत्म
ईशान-अय्यर हुए फैसले के शिकार
बता दें कि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बार-बार यही चेतावनी दी जा रही थी कि वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलें, लेकिन खिलाड़ियों ने किसी की एक नहीं सुनी। इस कारण से उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हाथ धोना पड़ गया। हालांकि इसको लेकर खूब विवाद भी देखने को मिला। जब ईशान और अय्यर का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया गया, तो हार्दिक पांड्या के साथ कैसे कॉन्ट्रैक्ट कर लिया गया। अब डोमेस्टिक क्रिकेट एक और कारण से सुर्खियों में आ गया है। कोच राहुल द्रविड़ की मांग का बीसीसीआई पर कुछ असर होता है, या फिर नहीं यह देखने वाली बात होगी।
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
8 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
8 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines