WPL 2024 MI vs GGT Harmanpreet Kaur Blastering Inning Mumbai Indians Almost in Final Gujarat Giants Hopes Ends

WPL 2024 MI vs GGT: हरमनप्रीत कौर का तूफान, मुंबई इंडियंस का फाइनल पक्का! गुजरात की उम्मीदें खत्म

WPL 2024 MI vs GGT: हरमनप्रीत कौर ने 95 रन की नाबाद पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ मुंबई ने लगभग फाइनल या कम से कम एलिमिनेटर में तो अपनी जगह पक्की कर ली है। WPL में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में जाती है और दूसरे व तीसरे नंबर की टीम एलिमिनेटर खेलती है। इसकी विजेता टीम फाइनल में टॉप वाली टीम से भिड़ती है।

WPL 2024 MI vs GGT: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 16वां मुकाबला शनिवार को अरुण जेठली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सीजन की पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लगभग फाइनल या फिर एलिमिनेटर का तो टिकट पक्का कर ही लिया है। इसके अलावा शुरुआती चार मैच लगातार हारने वाली गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को पिछले मैच में हराया, मगर अब टीम गुजरात के हाथों हारकर लगभग बाहर हो गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस जीत के साथ टॉप पर आ गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली और नाबाद 95 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

विज्ञापन

मूनी और हेमलता की पारी बेकार

इस मैच में पहले खेलते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए थे। उस पारी में गुजरात के लिए कप्तान बेथ मूनी ने 66 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं दयालन हेमलता ने बेहतरीन 74 रन बनाए थे। इन दोनों की शानदार पारी की बदौलत टीम ने स्कोर 190 तक पहुंचाया। लेकिन दोनों की पारी टीम की हार के बाद बेकार हो गई। इसके बाद मुंबई की शुरुआत अच्छी थी और पॉवरप्ले तक स्कोर करीब 50 तक पहुंच गया था। वहीं फिर यास्तिका भाटिया 49 रन पर आउट हो गईं। उसके बाद नेट सीवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज भी जल्दी शिकार हो गईं। यहां से टीम की मुश्किल बढ़ीं लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर एक छोर पर डटी रहीं।

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर के तूफान में जायंट्स ढेर

हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद रहते हुए 48 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और पांच छक्के लगाए। इस मैच में एक समय गुजरात की टीम ड्राइविंग सीट पर थी। आखिरी चार ओवर में टीम को 65 रन चाहिए थे। लेकिन यहां से टीम के लिए दो ओवर इस जीत में टर्निंग पॉइंट साबित हुए। वहीं उन्हीं दो ओवर ने गुजरात को मैच हरवा दिया।

विज्ञापन

स्नेह राणा और शबनम शकील बनीं विलेन

गुजरात के लिए पारी का 17वां ओवर लेकर आईं शबनम शकील उन्होंने इस ओवर में 5 रन वाइड के तो एक्स्ट्रा दिए और साथ ही 18 रन लुटा दिए। उसके बाद 18वें ओवर में हरमनप्रीत कौर ने स्नेह राणा की जमकर क्लास लगाई और उनके ऊपर तीन चौके और दो छक्के लगाकर 24 रन बटोर लिए। इसी के साथ टीम को आखिरी 2 ओवर में चाहिए थे 23 रन। फिर 19वें ओवर में तनुजा कंवर ने 10 रन दिए और 20वें ओवर में एश्लेग गार्डनर 13 रन नहीं डिफेंड कर पाईं और 19.5 ओवर में मुंबई ने 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ