IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बैजबॉल पर पहली बार दिया बयान! बेन स्टोक्स को दे डाली नसीहत

Rohit Sharma on Bazball: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बैजबॉल क्रिकेट पर पहली बार बयान दिया है। रोहित का बयान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस का कहना है कि रोहित ने इशारों-इशारों में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को नसीहत दे डाली।

India vs England Test Series Bazball Cricket Rohit Sharma admonition Ben Stokes

Rohit Sharma on Bazball: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 4-1 से अपना कब्जा जमा लिया है। भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को मात देते हुए इस सीरीज पर एकतरफा जीत हासिल कर ली है। भारत की जीत के बाद इंग्लैंड की बैजबॉल स्टाइल की खूब खिल्ली उड़ाई जा रही है। इंग्लैंड बीते 18 महीनों से बैजबॉल अंदाज में क्रिकेट खेल रहा है। भारत में भी बेन स्टोक्स की टीम ने यही कोशिश की थी, लेकिन इसका नतीजा बेहद ही खराब निकला है। अब भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी बैजबॉल पर बयान दे दिया है। कप्तान के बयान से ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे वह इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को नसीहत दे रहे हैं।

रोहित शर्मा ने बैजबॉल को लेकर क्या कहा

रोहित शर्मा ने मैच के बाद बैजबॉल क्रिकेट पर बयान दिया है। जब कप्तान से इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट के बारे में सवाल किया गया, इस पर रोहित ने कहा कि मुझे लगता है कि मैच के कंडीशन के हिसाब से खेलना ज्यादा सही होता है। किसी भी परिस्थिति में एक ही अंदाज में खेलना सही नहीं है। हमें टीम की जरूरत के हिसाब से खेलने का अंदाज बदलना चाहिए। रोहित के इस बयान पर सोशल मीडिया फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने इशारों-इशारों में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को नसीहत दे दी है। रोहित ने बता दिया कि बैजबॉल क्रिकेट कुछ नहीं होता है। टेस्ट को उसी अंदाज में खेलना चाहिए, जिससे टीम की जरूरत पूरी हो सके।

हैदराबाद टेस्ट के बाद भारत की वापसी

बता दें कि भारत को इस सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद टेस्ट हारने के बाद भारत के करोड़ों फैंस को यह डर सताने लगा था कि कहीं इंग्लैंड का बैजबॉल अंदाज भारत में भी पास ना हो जाए। अगर ऐसा होता तो भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो जाता। लेकिन टीम इंडिया ने हैदराबाद में मिली हार के बाद जबरदस्त तरीके से वापसी की है। यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान जैसे युवा बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को उसी के अंदाज में जवाब देना शुरू किया, तो इंग्लैंड के परखच्चे उड़ गए। जो टीम पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ मजबूत दिख रही थी, दूसरे मुकाबले से वह बुरी तरह हारने लगी।

भारत को प्वाइंट्स टेबल में हुआ फायदा

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को जीतने के बाद भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 की प्वाइंट्स टेबल में खूब फायदा हुआ है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच हारने के बाद भारत की प्वाइंट्स टेबल में स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 4 जीत हासिल करने के बाद भारत ना सिर्फ प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर काबिज है, बल्कि काफी मजबूती से इस ताज को संभालकर रखा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ