IPL 2026: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अब तक औसतन रहा है. हालांकि केकेआर अब तक आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है. कोलकाता ने अब तक 11 मैच खेले हैं और 4 जीत के साथ 9 अंक लेकर अंक तालिका में आठवें नंबर पर है. इसी बीच केकेआर के स्टार खिलाड़ी ने टीम का साथ छोड़ दिया है, जिसकी वजह भी सामने आई है.
स्टार खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ
केकेआर के स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र ने टीम का साथ छोड़ दिया है. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करने के लिए घर लौटेंगे. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए रचिन ने केकेआर का साथ छोड़ने का फैसला किया है. केकेआर ने रचिन पर ऑक्शन में 2 करोड़ की बोली लगाकर अपने दल का हिस्सा बनाया था. हालांकि स्टार खिलाड़ी को इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
ये भी पढ़ें: कब होगी मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी? स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा अपडेट
केकेआर ने खुद रचिन का वीडियो साझा करते हुए उन्हें नेशनल ड्यूटी के लिए शुभकामनाएं दी हैं. रचिन शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 से पहले अगस्त 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 165 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने क्राइस्टचर्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ 176 रनों की पारी खेली. इस सीरीज के बाद उन्होंने माउंट माउंगानुई में नाबाद 72 और 46 रन भी बनाए थे.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा अद्भुत कीर्तिमान हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय क्रिकेटर
3 मैचों की खेली जाएगी सीरीज
रचिन पहली बार इंग्लैंड का दौरा टेस्ट सीरीज के लिए करेंगे. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच लॉर्ड्स में 4 जून से शुरू होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून से ओवल में खेला जाएगा. वहीं, 25 जून से तीसरा मुकाबला नॉटिंघम में खेला जाएगा. इंग्लैंड सीरीज से पहले न्यूजीलैंड आयरलैंड के खिलाफ 27 मई से बेलफास्ट में 4 दिवसीय मैच खेलेगी. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर काबिज है. न्यूजीलैंड ने पहला WTC फाइनल, जो साल 2023 में भारत के खिलाफ खेला था. उसे अपने नाम भी कर चुकी है.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
38 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines