R Ashwin: आर अश्विन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ही भारतीय टीम के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था. साल 2024 के अंत में संन्यास लेने वाले अन्ना ने आईपीएल 2025 के बाद आईपीएल से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी. आर अश्विन अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने विचार खुलकर रखना पसंद करते हैं. अश्विन अब कोचिंग की दुनिया में कदम रख सकते हैं.
आर अश्विन बनने वाले हैं कोच?
आर अश्विन पर इंटरनेशनल टी-20 लीग में खिलाड़ी या फिर कोच की भूमिका निभा सकते हैं. ईएलटी20 के सीईओ डेविड व्हाइट ने टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में बताया कि अश्विन के साथ हमारी बातचीत बहुत सकारात्मक रही है और उम्मीद है कि निकट भविष्य में हमें सकारात्मक समाचार मिलेंगे. अश्विन के कोच बनने के सवाल पर डेविड व्हाइट ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि हम ऐसी किसी भी चीज़ के लिए तैयार हैं. न केवल उनके खेल और कोचिंग के लिए, बल्कि उनके विश्लेषणात्मक कौशल के लिए भी. उनकी अपनी मीडिया कंपनी है, जिस पर वह काम कर रहे हैं. वह बहुत चतुर व्यक्ति हैं. हम सभी पहलुओं का स्वागत करेंगे.
ये भी पढ़ें: UAE के खिलाफ मैच से पाकिस्तान ने लिया नाम वापस तो भुगतने पड़ेंगे भारी परिणाम, करोड़ों की चपत के बाद होगा ये नुकसान!
IPL के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं आर अश्विन
आर अश्विन आईपीएल 2025 के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने 221 आईपीएल मैच में 7.2 की इकोनॉमी रेट के साथ 187 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने 833 रन भी अपने नाम किए हैं. अश्विन ने पिछले साल सीएसके के लिए खेला था. येलो आर्मी ने उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. चैंपियंस लीग में भी उन्होंने 24 मैच में 30 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाड़ियों का स्पीड वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा, आंनदकुमार ने रच दिया इतिहास
इंटरनेशनल करियर पर एक नजर
अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच में 537 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलाना अलावा उन्होंने 116 वनडे मैच में 156 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं 65 टी-20 मैच में उन्होंने 72 विकेट दर्ज किए हैं.
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines