SRH vs PBKS: प्रियांश आर्य के सामने गेंदबाजी करना भूले शमी-कमिंस, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मचाया कोहराम

SRH vs PBKS: प्रियांश आर्य ने हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी से समा बांध दिया। उन्होंने इस दौरान पैट कमिंस और मोहम्मद शमी जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को जमकर धोया।

ipl 2025 (35)

SRH vs PBKS: 12 मार्च को आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में प्रियांश आर्य ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन ओवर में पंजाब के लिए खूब रन बटोरे। प्रियांश ने इस दौरान मोहम्मद शमी-पैट कमिंस की जमकर धुनाई की। उन्होंने 3 ओवर में ही अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पंजाब का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया।

विज्ञापन

प्रियांश आर्य का फिर आया तूफान

पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जमाने वाले प्रियांश आर्य ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी कमाल कर दिया। उन्होंने पहले ओवर में शमी को हैट्रिक चौका जड़ा। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने पैट कमिंस के ओवर में 1 छक्का और 1 चौका जड़कर धमाल मचाया। इसके बाद तीसरे ओवर में भी उन्होंने मोहम्मद शमी को अपना निशाना बनाया। उन्होंने तीसरे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा, जबकि तीसरी गेंद पर बाएं हाथ के युवा खिलाड़ी ने 1 चौका जड़ा।

विज्ञापन

आर्य की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने पहले ओवर में 14 रन बनाए। दूसरे ओवर में 16, जबकि तीसरे ओवर में पंजाब ने 23 रन जोड़ लिए। इस तरह पंजाब ने 3 ओवर में ही 53 रन बना दिए थे। याद दिला दें कि पंजाब ने इससे पहले साल 2018 में 2.5 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रन बनाए थे।

विज्ञापन

हर्षल पटेल ने लगाया ब्रेक

हर्षल पटेल ने प्रियांश आर्य की तूफानी बल्लेबाजी पर रोक लगा दी। उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर प्रियांश आर्य को चलता किया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी, क्योंकि आर्य पंजाब किंग्स को धमाकेदार शुरुआत दिला चुके थे। आर्य ने 13 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 36 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 276.92 का रहा। प्रियांश ने इससे पहले खेले गए मुकाबले में सीएसके के खिलाफ ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलकर महफिल लूटी थी। उन्होंने 42 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली। वह आईपीएल में सबसे तेज दोहरा शतक पूरा करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ