बांग्लादेश की जीत से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, कितना पड़ेगा टीम इंडिया पर असर?

WTC Points Table: दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराने के बाद ही बांग्लादेश की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है। आइए जानते हैं इससे टीम इंडिया पर कितना असर पड़ेगा।

Bangladesh Cricket Team

Bangladesh Cricket Team

WTC Points Table: बांग्लादेश ने 15 साल में वेस्ट इंडीज में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को 101 रनों से मात दी। टीम ने इसके साथ दो मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। टीम के लिए यह राहत देने वाली जीत है क्योंकि उसने अपने पिछले पांचों टेस्ट बुरी तरह से गंवाए थे। टीम ने इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज टीम को पछाड़ दिया है और वह आठवें नंबर पर पहुंच गई है। इस टेबल में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया टॉप पर है, जिसका जीत प्रतिशत 61.11 है।

विज्ञापन

बांग्लादेश की जीत से भारत पर क्या असर पड़ेगा?

बांग्लादेश बेशक एक मैच जीतने से पॉइंट्स टेबल में ऊपर आ गया है, लेकिन इससे टीम इंडिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 12 मैचों के बाद टीम का जीत प्रतिशत 31.25 है और उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना पहले ही खत्म हो चुकी है। बात करें टीम इंडिया की, तो वह बेशक डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, लेकिन उसका अब तक फाइनल में पहुंचना पक्का नहीं हुआ है।

विज्ञापन

भारत को फाइनल के लिए क्या करना होगा? 

टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए कंगारू टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में कम से कम दो मैच और जीतने की जरूरत है। यानी 4-0 की जगह अब भारत का ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराने से भी काम बन जाएगा। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का अपना अगला मुकाबला एडिलेड में खेलना है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में 295 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल की थी।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल

इस पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 59.26 है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ ही प्रोटियाज टीम भी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। टीम को अब डब्ल्यूटीसी सायकल में तीन मैच जीतने की जरूरत है। अच्छी बात यह है कि उसे तीनों मैच घर में ही खेलने हैं। पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 57.69 है। इस लिस्ट में चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें हैं, जिसका जीत प्रतिशत क्रमश: 50, 47.92. 42.50 है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ