Piyush Chawla ने तोड़ा ड्वेन ब्रावो का खास रिकॉर्ड, IPL में यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने

Most wickets in IPL, Piyush Chawla: IPL 2024 के 51वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है।

Piyush Chawla became second highest wicket taker in IPL

पीयूष चावला ने तोड़ा ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड। इमेज क्रेडिट- IPL

Most wickets in IPL, Piyush Chawla: IPL 2024 के 51वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी KKR टीम 19.5 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। मुंबई इंडियंस के स्पिनर पीयूष चावला ने मुकाबले में एक सफलता प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वह IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

चावला ने लिए हैं 184 विकेट

7वें ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला ने रिंकू सिंह को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। रिंकू ने 8 गेंदों पर 9 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए। रिंकू का विकेट चटकाते ही पीयूष चावाल के आईपीएल में 184 विकेट पूरे हुए। ड्वेन ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग में 183 शिकार किए थे। इसके साथ ही पीयूष चावला IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस लिस्ट में टॉप पर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने लीग में 200 सफलताएं प्राप्त की हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट

200 विकेट: युजवेंद्र चहल
184 विकेट: पीयूष चावला
183 विकेट: ड्वेन ब्रावो
178 विकेट: भुवनेश्वर कुमार

पीयूष ने झटके हैं 5 विकेट

IPL 2024 में अब तक  पीयूष चावला के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 8 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 24 की औसत और 9.5 की इकॉनमी से 5 विकेट चटकाए हैं। 1/15 मौजूदा सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। वह मुंबई इंडियंस की ओर से इस सीजन 5वें सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ