T20 World Cup 2024: विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, इन स्टार खिलाड़ियों को मिला मौका

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज टीम को ऐलान हो गया है। रोवमैन पॉवेल को टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा अल्जारी जोसेफ को उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

WEST INDIES SQUAD

वेस्टइंडीज टीम का ऐलान। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज टीम को ऐलान हो गया है। रोवमैन पॉवेल को टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा अल्जारी जोसेफ को उप कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है। IPL 2024 में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से कर रहा है। टूर्नामेंट के लिए कई देशों ने अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्ज़ारी जोसेफ (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

विज्ञापन

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका
ग्रुप B: इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप C: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप D: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ग्रुप C में शामिल

टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमों के बीच 55 मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। वेस्टइंडीज को ग्रुप सी में रखा गया है। इस समूह में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी शामिल हैं। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज का सामना पापुआ न्यू गिनी से होगा। यह मैच गुयाना में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ