इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब, जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा

ICC Player of the month: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा है।

PAK

Haris Rauf: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इस बार आईसीसी ने खास तोहफा दिया है। उन्हें आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा गया है। हारिस रऊफ ने इस अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया है। उन्हें नवंबर महीने के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। हारिस ने पिछले महीने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया कमाल

पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। वनडे सीरीज में हारिस रऊफ ने धमाकेदार गेंदबाजी की थी। पहले मैच में उन्होंने 3 विकेट झटके थे, जबकि दूसरे वनडे मैच में घातक गेंदबाज ने पंजा खोला था। वहीं तीसरे मैच में रऊफ के हाथ 2 सफलता लगी थी। इस तरह तीन मैचों की वनडे सीरीज में रऊफ ने 10 विकेट झटके। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उन्होंने धमाल मचाया था। उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट झटके थे। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में हारिस ने 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

आईसीसी करता है 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट

आईसीसी हर महीने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट करता है। नवंबर महीने के लिए आईसीसी ने हारिस रऊफ, मार्को यानसन, हारिस रऊफ को शामिल किया था। लेकिन अवॉर्ड रऊफ की झोली में गया। रऊफ ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 मैचों में 18 विकेट झटके थे।

वहीं आईसीसी ने महिला कैटेगरी में प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड डैनी व्याट को दिया है। डैनी ने बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर और साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क को पछाड़ते हुए ICC के अवॉर्ड पर कब्जा जमाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ