सिराज-हेड की लड़ाई में कूदे पैट कमिंस, मैच के बाद दिया बड़ा बयान

Pat Cummins: मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच हुई लड़ाई में पैट कमिंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

IND vs AUS (38)
विज्ञापन

Pat Cummins: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदकर सीरीज पर 1-0 की बढ़त बनाई। मैच के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। हालांकि अब इस लड़ाई में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने चुप्पी तोड़ी है।

सिराज और हेड के बीच हुई थी जुबानी जंग

एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन ट्रेविस हेड ने शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि शतक बनाने के बाद भी हेड ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। 81.4 ओवर में सिराज ने हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी।

विज्ञापन

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ट्रेविस हेड ने अपनी बातचीत में कहा कि उन्होंने सिराज को गाली नहीं दी थी, जबकि सिराज ने कहा था कि हेड झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने मुझे गाली दी थी। हालांकि मैच के तीसरे दिन दोनों के बीच कुछ नहीं हुआ। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला अपने नाम किया, जिसके बाद पैट कमिंस ने हेड और सिराज के बीच हुई नोक झोक में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत जो चाहे कर सकता है, मैं अपने लड़कों के बारे में अधिक चिंतित हूं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का माहौल गर्म है, यह एक बड़ी श्रृंखला है। पूरे दिन भीड़ भरी रही, इसलिए इस पर बहुत कुछ दांव पर लगा है। ट्रेविस टीम का उप-कप्तान है। वह एक बड़ा लड़का है, वह अपने लिए बात कर सकता है।

हेड ने खेली शानदार पारी

दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेड ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 141 गेंदों में 140 रनों की पारी खेलकर मैच का पासा ही पलट दिया। उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए। हेड की ही पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया।

विज्ञापन

वहीं सिराज ने भी पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 24.3 ओवर में 98 रन खर्च किए। हालांकि सिराज दूसरी पारी में एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके।

भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 337 रनों का बड़ा टोटल खड़ा किया। दूसरी पारी में भारतीय टीम वापसी नहीं कर सकी। भारतीय टीम 175 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 19 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ