हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC Final में Pat Cummins के हाथ से निकला ऐतिहासिक स्पेल, बुमराह का रिकॉर्ड चकनाचूर, बिशन बेदी भी छूटे पीछे

Pat Cummins: पैट कमिंस लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। कमिंस ने सिर्फ 28 रन देकर छह विकेट झटके।

विज्ञापन
Pat Cummins

Pat Cummins WTC Final: बड़े मैचों में कुछ बड़ा कारनामा करके दिखाने की पैट कमिंस की पुरानी आदत रही है। कप्तानी के साथ-साथ गेंद से भी कमिंस खिताबी मैचों में महफिल लूटने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसा ही नजारा एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में देखने को मिला है। कंगारू कप्तान ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का जोरदार कमबैक कराया है। कमिंस ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 28 रन देकर प्रोटियाज टीम के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन के हाथों से डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऐसा स्पेल निकला है, जिसको सालों-साल याद रखा जाएगा।

कमिंस ने लूटी महफिल

पैट कमिंस ने साउथ अफ्रीका के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। इस मुकाम तक पहुंचने वाले कमिंस छठे कंगारू तेज गेंदबाज हैं। इसके साथ ही कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकल में अब सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। कंगारू कप्तान ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह के नाम इस चक्र में 77 विकेट थे।

कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में एक पारी में छह विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बतौर कप्तान कमिंस ने 9वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने बिशन सिंह बेदी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। कप्तान के तौर पर कमिंस ने लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बेहतरीन स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बॉब विलिस के 33 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है।

विज्ञापन

कहर बनकर टूटे कमिंस

पहले दिन शुरुआती 4 विकेट गिरने के बाद दूसरे दिन टेंबा बावुमा और डेविड बेडिंघम ने साउथ अफ्रीका की पारी को कुछ हद तक संभाल लिया था। स्कोर बोर्ड पर 94 रन लग चुके थे। बस यहीं से शुरू हुआ पैट कमिंस का घातक स्पेल। कंगारू कप्तान ने बावुमा की 36 रन की पारी का अंत पहले अंत किया। इसके बाद काइल वेर्रेने को भी महज 13 रन के स्कोर पर चलता किया। कमिंस ने मार्को यानसन को खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया और उन्हें जीरो पर पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका के लिए अकेले लड़ाई लड़ रहे डेविड बेडिंघम को भी कमिंस ने अपना शिकार बनाया। वहीं, रबाडा को एक रन के स्कोर पर आउट करने के साथ ही कमिंस ने साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को सिर्फ 138 रनों पर ढेर कर डाला।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola