Live Updates
Paralympics 2024 Day 4 Live: नितेश ने रचा इतिहास
भारत के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने इतिहास बना दिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के फुजिहारा को 21-16, 21-12 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ भारत के सिल्वर मेडल पक्का हो गया है।
भारतीय आर्चर राकेश ने हासिल की जीत
भारतीय तीरंदाज राकेश कुमार ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने इंडोनेशियाई आर्चर को हराया है।
Paralympics 2024 Day 4 Live: नित्या ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या श्री सिवन ने वीमेंस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत के बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नित्या ने पोलैंड की ओलिविया को 21-4, 21-7 से हराया है। अब उनका मुकाबला चीन की लिन एस से होगा।
प्रधानमंत्री ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पैरालंपिक खेलों में अब तक पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से टेलीफोन पर बातचीत की। इनमें मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, मनीष नरवाल और रूबीना फ्रांसिस शामिल हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने अवनि लेखरा को भी बधाई। अवनि लेखरा अपने गेम की वजह से PM मोदी से बात नहीं कर पाई थी।
Paralympics 2024 Day 4 Live: मेंस शॉट पुट में पांचवें स्थान पर रहे रवि
भारत के रवि रोंगाली मेंस शॉट पुट एफ40 में 5वें स्थान पर रहे। पुर्तगाल के मोनटेरियो ने गोल्ड मेडल जीता है।
भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
आज कोई भी भारतीय निशानेबाज दोनों फाइनल में से किसी एक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया। अवनि लेखारा और सिद्धार्थ बाबू आर3 मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन राउंड में क्रमशः 11वें और 28वें स्थान पर रहे, जबकि श्रीहर्ष देवराड्डी रामकृष्ण आर5 मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच2 क्वालिफिकेशन राउंड में 26वें स्थान पर रहे।
Paralympics 2024 Day 4 Live: फाइनल में नहीं पहुंच पाई रक्षिता
भारतीय एथलीट रक्षिता राजू वीमेंस 1500 मीटर टी11 रेस में 12वें स्थान पर रहीं। वे फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं।
कुछ ही देर में होगी श्रीहर्ष देवराड्डी रामकृष्ण एक्शन में
श्रीहर्ष देवराड्डी रामकृष्ण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से आर5 मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच2 क्वालिफिकेशन राउंड में एक्शन में होंगी। क्वालिफिकेशन राउंड में 10 महिलाओं सहित 37 निशानेबाज शामिल हैं। प्रत्येक निशानेबाज के पास 10-10 शॉट की छह सीरीज होंगी। अंत में उच्चतम स्कोर वाले शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे। फाइनल आज शाम 6:30 बजे IST पर होगा।
सेमीफाइनल में पहुंची मनीषा
पैरालिंपिक बैडमिंटन में महिला एकल SU5 वर्ग के सेमीफाइनल में मनीषा रामदास ने जगह बना ली है। मनीषा ने 21-13, 21-16 से मैच मे जीत दर्ज की।
अवनि-सिद्धार्थ बाहर
अवनि लेखरा और सिद्धार्थ बाबू आर3 मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं। अवनि 632.8 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहीं तो वहीं सिद्धार्थ 628.3 अंकों के साथ 28वें स्थान पर रहे।
13वें स्थान पर अवनि
अवनि लेखरा ने पांच सीरीज पूरी कर ली है। फिलहाल अवनि 13वें स्थान पर बनीं हुईं हैं। टॉप-8 एथलीट ही फाइनल में जगह बना पाएंगे।
अवनि-सिद्धार्थ ने की तीसरी सीरीज पूरी
अवनि लेखरा और सिद्धार्थ ने 3-3 सीरीज पूरी कर ली है। तीन सीरज के बाद अवनि 19वें और सिद्धार्थ 26वें नंबर पर बने हुए हैं।
अवनि लेखरा की मजबूत शुरुआत
अवनि लेखरा की मजबूत शुरुआत। पहली सीरीज में अवनि ने 105.7 अंक हालिल किए हैं।
अवनि लेखरा और सिद्धार्थ बाबू का मैच शुरू
अवनि लेखरा और सिद्धार्थ बाबू आर3 - मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालीफिकेशन का मैच शुरू हो गया है।
पलक कोहली बाहर
पैरालंपिक बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में पलक कोहली 19-21, 15-21 से हारकर बाहर हो गईं हैं।
एक्शन में पलक कोहली
महिला एकल एसएल4 क्वार्टरफाइनल में पलक कोहली इंडोनेशिया की खलीमतुस सादिया के खिलाफ एक्शन में हैं।
क्वार्टर फाइनल में हारी मनदीप
भारत के लिए चौथे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। पैरा बैडमिंटन महिला एकल SL3 क्वार्टरफाइनल भारत की मनदीप कौर को नाइजीरिया की मैरियन एनियोला बोलाजी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे गेम में मनदीप को 9-21 से हार मिली।
पहला गेम हारी मनदीप
मनदीप कौर को अपने पहले ही गेम में 8-21 से हार का सामना करना पड़ा है। अब अगले गेम में मनदीप वापसी करना चाहेंगी।
एक्शन में मंदीप कौर
मनदीप कौर और नाइजीरिया की मैरियन एनियोला बोलाजी के बीच महिला एकल SL3 क्वार्टरफाइनल शुरू हो गया है।
Paris Paralympics 2024 Day 4 Live: नमस्कार स्वागत है आपका न्यूज 24 के लाइव ब्लॉग में। आज पेरिस पैरालंपिक 2024 का चौथा दिन है। दूसरे दिन पैरा शूटिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनि लेखरा आज फिर से एक्शन में होने वाली हैं। अवनि मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH1 में भाग लेने वाली है। आज भारत को 5 मेडल आने की उम्मीद है।
तीसरे दिन भारत की झोली में एक मेडल आया था। रूबीना फ्रांसिस ने भारत को एकमात्र मेडल दिलाया था। भारतीय खिलाड़ी चौथे दिन बैडमिंटन, शूटिंग, आर्चरी और एथलेटिक्स में चुनौती पेश करने वाले हैं। भारत की झोली में अभी तक पांच मेडल आ चुके हैं।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट…
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
33 mins agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
49 mins agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
1 hr agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
1 hr agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
1 hr agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
2 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
2 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
3 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
4 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines