Paris Olympics 2024: नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड; बने मेडल जीतने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर

Paris Olympics 2024: नोवाक जोकोविच ने 4 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था। 2001 में उन्होंने 14 साल की उम्र में यूरोपीय चैंपियनशिप जीती थी।

paris olympics 2024, novak djokovic, gold medal, oldest player win mens singles in olympics

Paris Olympics 2024: स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष सिंगल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। ऐसा करके वे इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे उम्रदराज टेनिस प्लेयर बन गए हैं।

विज्ञापन

मैच के आखिरी 2 घंटे बने निर्णायक

जानकारी के अनुसार इस सर्बियाई टेनिस स्टार ने स्पेनिश टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज को हराकर ओलंपिक में गोल्ड अपने नाम किया है। बता दें ये इस ओलंपिक में उनका पहला स्वर्ण पदक है। नोवाक जोकोविच ने पुरुष सिंगल मैच के फाइनल में अल्काराज को करारी शिकस्त दी। मैच रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने 2:50 घंटे के इस मैच में 7-6, 7-6 से जीत हासिल की है।

विज्ञापन

नोवाक जोकोविच के नाम हैं 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल

इससे पहले नोवाक जोकोविच ने 2008 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। आंकड़ों के अनुसार इससे नोवाक 1908 के बाद से टेनिस में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें फिलहाल नोवाक इस समय दुनिया के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 22 मई 1987 को सर्बिया में हुआ था। वह 9 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलवा उनके नाम 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल हैं।

नोवाक के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

नोवाक जोकोविच ने 4 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था। 2001 में उन्होंने 14 साल की उम्र में यूरोपीय चैंपियनशिप जीती थी। 2007 में वह यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे कर रोजर फेडरर से हार गए थे। 2008 में उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीता था। आंकड़ों के अनुसार 2021 विंबलडन चैंपियनशिप में जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में मार्टन फुकसोविक्स को हराकर 100वीं ग्रास-कोर्ट जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ