पेश से डॉक्टर, स्कूल से है दोस्ती; कौन हैं Aneeshya? गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हॉकी स्टिक पर लिखाया है जिसका नाम

अनीश्या श्रीजेश पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। उनके दो बच्चे हैं, दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

paris olympics 2024, hockey, india goalkeeper, pr sreejesh, hockey stic wife Aneeshya name,

Hockey India Goalkeeper PR Sreejesh: पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडियन हॉकी टीम सेमीफाइल में एंट्री कर चुकी है। भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जोरदार जीत दर्ज की। इस मैच में गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने दमदार बचाव किया। दरअसल, जब खेल पेनल्टी शूटआउट में था तो श्रीजेश ने एक के बाद दो बचाव किए। खेल एक्सपर्ट के अनुसार यही वह टर्निंग पॉइंट था जब भारत की जीत पक्की हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जीत के बाद श्रीजेश ने किया ये इशारा

शूटआउट के बाद श्रीजेश जश्न मनाते हुए कैमरे की ओर दौड़े और स्टिक पर लिखे अपनी पत्नी अनीश्या के नाम की ओर इशारा किया। यह फुटेज इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है। श्रीजेश के प्रशंसकों को अपनी पत्नी के लिए प्यार जताने का उनका यह तरीका खूब पसंद आ रहा है। अब श्रीजेश उनकी पत्नी अनीश्या और बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पेशे से डॉक्टर हैं श्रीजेश की पत्नी

जानकारी के अनुसार अनीश्या श्रीजेश पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। उनके दो बच्चे हैं, दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हाल ही में अनीश्या ने मीडिया में दिए एक बयान में कहा था कि श्री और मैं सहपाठी थे और 22 वर्षों से हम एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने कहा था कि वह उस समय एक एथलीट थे, मैंने उसका पूरा सफर देखा है, जब वह संघर्ष कर रहे थे। उनका कहना था कि मुझे उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करते देखना बहुत अच्छा लगता है।

विज्ञापन

श्रीजेश के खान-पान का रखती हैं ध्यान

बता दें अनीश्या श्रीजेश के खान-पान का पूरा ख्याल रखती हैं, उन्होंने उनका एक डाइट प्लान बनाया हुआ है। इसके अलावा जब श्रीजेश खेल के कारण घर से बाहर रहते हैं तो वह घर और बच्चों को संभालती हैं। हाल ही में मीडिया के पूछने पर उन्होंने कहा था कि श्रीजेश देश के लिए वाकई अच्छा कर रहे हैं, इसलिए घर पर बच्चों की देखभाल करना मेरी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ