इन 5 गेम को भी ओलंपिक में मिली है जगह, जानकर रह जाएंगे हैरान

Paris Olympics 2024: ओलंपिक्स में कई ऐसे खेल भी हैं, जो ज्यादा पॉपुलर न हों, लेकिन काफी मजेदार हैं। हम आपको ऐसे ही खेलों के बारे में बताएंगे।

Olympics

Olympics (सांकेत‍िक तस्‍वीर)

Paris Olympics 2024: 6 अप्रैल 1896 में पहली बार ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर आज तक इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। हर खेल प्रेमी को बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार रहता है। हर चार साल में एक बार होने वाले इस आयोजन को पहले ओलंपियाड के नाम से भी जाना जाता था। ओलंपिक में स्विमिंग और जिम्नास्टिक जैसे खेलों का दबदबा देखने को मिलता है। आज हम आपको ओलंपिक में खेले जाने वाले ऐसे 5 खेलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शायद आपको नहीं पता होंगे।

विज्ञापन

रोलर स्पीड स्केटिंग 

रोलर स्पीड स्केटिंग एक हाई-वोल्टेज खेल है जहां एथलीट लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफतार से स्केटिंग करते हैं। माना जाता है कि इस खेल की शुरुआत 1937 में इटली से हुई थी। टोक्यो 2020 ओलंपिक में स्केटबोर्डिंग को शामिल किया गया था।

विज्ञापन

स्कीइंग 

बर्फीले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्कीइंग सबसे पसंदीदा खेल है। लाखों की संख्या में पर्यटक स्कीइंग का मजा लेने के लिए बर्फीले इलाकों का रुख करते हैं। स्कीइंग ने 1924 और 1948 के बीच ओलंपिक में खूब धूम मचाई थी।

विज्ञापन

सर्फिंग 

सर्फिंग को भी ओलंपिक खेलों में मान्यता दी गई है। टोक्यो 2020 में इसे ओलंपिक में शामिल किया गया था। ओलंपिक सर्फिंग का सपना एक हवाई दिग्गज और तीन बार के ओलंपिक फ्रीस्टाइल चैंपियन ड्यूक कहनामोकू की बदौलत साकार हुआ था।

विज्ञापन

ब्रेकडांसिंग 

ब्रेक डांस के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये डांस की एक स्टाइल है जिसमें बिना रुके परफॉर्म किया जाता है। माना जाता है कि इसकी शुरुआत 70 के दशक में न्यूयॉर्क से हुई थी। 2018 में युवा ओलंपिक खेलों से ब्रेकडांसिंग की शुरुआत हुई और यह अब पेरिस 2024 ओलंपिक में भी दिखाई देगी।

विज्ञापन

फुटसल 

इस खेल को आप फुटबॉल का इंडोर वर्जन भी कह सकते हैं। इसे बास्केटबॉल कोर्ट के बराबर के कोर्ट पर खेला जाता है। इसे 1930 के दशक में बनाया गया था। 2018 यूथ ओलंपिक जैसे आयोजनों में फुटसल की सफलता से इसके प्रशंसकों को उम्मीद है कि भविष्य में इसे ओलंपिक खेलों में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ