---विज्ञापन---

यमुनोत्री पहुंच गए इतने लोग, लग गया ‘इंसानों का जाम’; देखिए वीडियो

Yamunotri Viral Video: वायरल वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि ना तो पिट्ठू वालों के लिए और ना ही यात्रियों के लिए सरकार ने कोई व्यवस्था की है। सोशल मीडिया पर भी लोग बड़ी संख्या में नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Yamunotri Viral Video: यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच जा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं कि कई किमी तक इंसानों का जाम लग गया है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग घंटों से फंसे हुए हैं।

यमुनोत्री धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भक्त कितनी बुरी स्थिति में फंसे हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इंसानों का जाम लग गया है। इस वीडियो को शेयर कर सवाल उठाया जा रहा है कि क्या ये प्रशासन की गंभीर लापरवाही नहीं है? एक वायरल वीडियो में एक शख्स सीएम धामी से यही सवाल पूछ रहा है।

यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते ही हैं। ऐसे में प्रशासन को पहले से ही इसके लिए तैयारी करनी होती है लेकिन दो दिन में जिस तरह के हालात पैदा हुए हैं, उसने प्रशासन की पोल खोल दी है। अब श्रद्धालुओं को काबू में रखना प्रशासन के कंट्रोल से बाहर हो गया है।

---विज्ञापन---


यह भी पढ़ें: प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था खिलाड़ी, जोर जोर से आने लगीं ‘नॉटी आवाजें’; रिएक्शन हो रहा वायरल

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एक शख्स ने कहा है कि यहां कोई व्यवस्था नहीं है। ना पिट्ठू वालों के लिए व्यवस्था है ना घोड़े के लिए व्यवस्था है। मैं धामी सरकार से पूछना चाहता हूं कि यमुनोत्री धाम का पैसा कहां जा रहा है? वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सरकार की तो जिम्मेदारी है ही लेकिन लोगों को भी सोचना चाहिए कि एक साथ ही वहां पहुंच जाना चाहिए?

यह भी पढ़ें: स्कूली बच्ची के साथ छेड़खानी करते ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल, मर्सिडीज के LOGO से पकड़ा गया आरोपी

---विज्ञापन---

एक अन्य ने लिखा कि बहुत ही भयानक स्थिति है, राज्य सरकार को इस स्थिति को संभालना चाहिए क्योंकि यहां पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। क्या सरकार दुर्घटना को दावत दे रही है? एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लगता है कि ये धार्मिक स्थल से अधिक पर्यटन स्थल हो गए हैं। सब के सब तो श्रद्धा की वजह से नहीं गए हैं।

First published on: May 11, 2024 08:31 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola