James Anderson Retirement: जेम्स एंडरसन ने किया बड़ा ऐलान, जुलाई में खेलेंगे आखिरी टेस्ट मैच

James Anderson Test Retirement: दिग्गज क्रिकेटर जेम्स एंडरसन ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह किस दिन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

James Anderson has announced a date for his Test retirement

इन दिन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे जेम्स एंडरसन। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

विज्ञापन

James Anderson Test Retirement: दिग्गज क्रिकेटर जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर बड़ा अपडेट दिया है। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ने बताया है कि वह कब क्रिकेट के इस प्रारूप को अलविदा कहेंगे। जेम्स एंडरसन जुलाई में इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी रेड बॉल मुकाबला खेलेंगे। जुलाई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच (10-14 जुलाई) एंडरसन के करियर का आखिरी टेस्ट होगा। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान एंडरसन ने टेस्ट में 700 विकेट पूरे किए थे।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अपनी पोस्ट में एंडरसन ने लिखा, “मैं इंग्लैंड टीम को काफी मिस करूंगा, लेकिन मुझे पता है कि अब संन्यास लेने और दूसरों को उनके सपनों को साकार करने देने का सही समय है, जैसा कि मैंने किया, क्योंकि इससे बड़ी कोई भावना नहीं है। इतने सालों में मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद, यह हमेशा बहुत मायने रखता है, भले ही अक्सर मेरे चेहरे पर यह दिखाई न दे। टेस्ट में मिलते हैं।”

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by James Anderson (@jimmya9)

एंडरसन ने लॉर्ड्स में किया था डेब्यू

जुलाई में वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला टेस्ट 10 से 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। यह एंडरसन का आखिरी टेस्ट होगा। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू भी लॉर्ड्स में किया था। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 18 से 22 जुलाई के बीच और तीसरा 26 से 30 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 10-14 जुलाई
दूसरा टेस्ट: 18-22 जुलाई
तीसरा टेस्ट: 26-30 जुलाई

विज्ञापन

टेस्ट में चटकाए 700 विकेट

एंडरसन ने 22 मई 2003 को जिम्बाब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले 187 टेस्ट की 348 पारियों में 700 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 26.52 की और इकॉनमी 2.79 की रही है। टेस्ट में उन्होंने 32 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट

मुथैया मुरलीधरन: 800 विकेट
शेन वॉर्न: 708 विकेट
जेम्स एंडरसन: 700 विकेट
अनिल कुंबले: 619 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड: 604 विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ