Paris Olympics: 17 करोड़ की आबादी, फिर भी ओलंपिक मेडल से दूरी, कौन है ये भारत का पड़ोसी देश?

Paris Olympics 2024: ओलंपिक्स में जहां कुछ देश एक के बाद एक मेडल ला रहे हैं, तो वहीं एक देश ऐसा भी है, जिसने अब तक एक भी मेडल नहीं जीता। इस देश की जनसंख्या 17 करोड़ है।

paris olympics 2024

paris olympics 2024

Paris Olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस समय ओलंपिक 2024 जारी है। जहां अमेरिका और चीन के खिलाड़ियों के साथ ही भारत के एथलीट मेडल ला रहे हैं। अमेरिका इस समय 21 गोल्ड के साथ 79 मेडल जीत चुका है, वहीं चीन भी 21 गोल्ड के साथ 53 मेडल अपने नाम कर चुका है। देखा जाए तो अब तक 11 दिनों में कई देश दहाई के आंकड़े में मेडल जीत चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 17 करोड़ की जनसंख्या वाला एक देश ऐसा भी है, जो अब तक अपने पहले ओलंपिक मेडल की तलाश में है। हम यहां बात कर रहे हैं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की, जो अब तक ओलंपिक में अपना खाता नहीं खोल सका है। बांग्लादेश की जनसंख्या इस समय 17 करोड़ से ज्यादा है। इस तरह से बांग्लादेश दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, जिसने अब तक ओलंपिक में मेडल जीतने में सफलता नहीं पाई है।

विज्ञापन

1984 में लिया था पहली बार हिस्सा 

बांग्लादेश ने ओलंपिक में सबसे पहले 1984 में भाग लिया था, लेकिन उसे अब भी अपने पहले मेडल की तलाश है। बांग्लादेश ने 1947 से पहले ब्रिटिश भारत और 1972 से पहले पाकिस्तान के हिस्से के रूप में ओलंपिक में भाग लिया था। बांग्लादेश ने 2016 में सात एथलीट भेजे थे, जो किसी अन्य साल की तुलना में सर्वाधिक है। इस बार बांग्लादेश के 5 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। तीरंदाजी में मोहम्मद सागर, निशानेबाजी में मोहम्मद रोबिउल इस्लाम, एथलेटिक्स में इमरानुर रहमान, तैराकी मे समीउल इस्लाम और तैराकी में सोनिया अख्तर हिस्सा ले रही हैं। जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश ने अब तक 7 समर ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लिया है। हालांकि बांग्लादेश कभी भी विंटर ओलंपिक खेलों का हिस्सा नहीं रहा है।

विज्ञापन

तख्तापलट की वजह से सुर्खियों में बांग्लादेश 

बांग्लादेश इस समय तख्तापलट और हिंसा की वजह से सुर्खियों में है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की निशाना बनाया जा रहा है। यहां प्रधानमंत्री शेख हसीना से सत्ता छिन चुकी है। उन्होंने इस समय भारत में शरण ले रखी है और जल्द यहां से भी निकलने की तैयारी में हैं। बांग्लादेश में सोमवार को चार लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और जमकर उत्पात मचाया।

विज्ञापन

मशरफे मुर्तजा का घर जलाया 

प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुर्तजा के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। मुर्तजा पूर्व पीएम शेख हसीना के करीब माने जाते हैं। वो खुलना डिवीजन में नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने इस साल बांग्लादेश में आम चुनावों के दौरान अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ