पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने ही साथी के बैग से चुराए पैसे, चोरी के बाद हुआ गायब

Pakistani Boxer: पाकिस्तान एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी मुक्केबाज अपने साथी के बैग से पैसे चुराने के बाद इटली में गायब हो गया है। साथी खिलाड़ी के बैग से पैसे चुराने वाले खिलाड़ी का नाम जोहैब रशीद है।

Pakistani boxer Zohaib Rasheed steals money from teammates bag

Pakistani boxer Zohaib Rasheed steals money from teammates bag Image Credit: Social Media

Pakistani Boxer: अक्सर आपने चोरी की अलग-अलग घटनाओं के बारे में सुना होगा। आज हम आपको बताने वाले है पाकिस्तान के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में जिसने अपने ही साथी खिलाड़ी के बैग से पैसे चुराए और फिर वहां से गायब हो गया। दरअसल पाकिस्तान एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ ने मंगलवार को कहा कि एक पाकिस्तानी मुक्केबाज अपने साथी के बैग से पैसे चुराने के बाद इटली में गायब हो गया है। साथी खिलाड़ी के बैग से पैसे चुराने वाले खिलाड़ी का नाम जोहैब रशीद है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जोहैब रशीद ने इस घटना को इटली में अंजाम दिया। दरअसल जोहैब रशीद ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए इटली गए थे। जहां रशीद अपने साथी खिलाड़ी के बैग से पैसे चुराकर गायब हो गए। जिसके बाद रशीद के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। इसको लेकर पाकिस्तान एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसे इटली में पाकिस्तान दूतावास के संज्ञान में लाया है और घटना के बारे में पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज की है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय महासंघ के सचिव का बयान आया सामने

राष्ट्रीय महासंघ के सचिव कर्नल नासिर अहमद ने कहा जोहैब रशीद ने जिस तरह का व्यवहार किया है, वह महासंघ और देश के लिए सबसे शर्मनाक है क्योंकि वह ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पांच सदस्यीय टीम के हिस्से के रूप में वहां गए थे। जोहैब ने पिछले साल एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और उन्हें पाकिस्तान में एक उभरती प्रतिभा माना जाता था।

आगे सचिव कर्नल नासिर अहमद ने कहा कि एक महिला मुक्केबाज लौरा इकराम प्रशिक्षण के लिए बाहर गई थी और होटल से गायब होने से पहले जोहैब ने फ्रंट डेस्क से उसके कमरे की चाबी ली और पर्स से उसकी विदेशी मुद्रा चुरा ली। पुलिस को सूचित कर दिया गया है और वे अब उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन वह किसी के संपर्क में नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब कोई पाकिस्तानी एथलीट राष्ट्रीय टीम के साथ विदेश गया हो और बेहतर भविष्य की उम्मीद में वहां से चला गया हो। इससे पहले भी बहुत सारे एथलीट विदेशी यात्रा पर गए हैं लेकिन किसी ने ऐसी शर्मनाक हरकत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ