PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम में 22 साल के खिलाड़ी का डेब्यू तय, इस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे बाबर आजम

Pakistan vs Bangladesh Test: पाकिस्तान की टीम 21 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसमें कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की टीम में एक नए नवेले धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री हो सकती है।

Pakistan vs Bangladesh Test

Pakistan vs Bangladesh

Pakistan vs Bangladesh Test: बांग्लादेश की टीम सितंबर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। इससे पहले टीम पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर में मुकाबला करेगी। पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच 21 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। जोकि आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा है। पाकिस्तान के टेस्ट कैप्टन शान मसूद हैं। ऐसे में बाबर आजम इस सीरीज में एक बल्लेबाज के तौर पर नजर आएंगे।

विज्ञापन

शान मसूद नंबर-3, बाबर आजम नंबर-4 पर करेंगे बल्लेबाजी

रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबर आजम नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। सलामी बल्लेबाज के तौर पर अब्दुल्ला शफीक ही रहेंगे। जबकि कप्तान शान मसूद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे। माना जा रहा है कि रावलपिंडी की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी होगी। इसलिए पाकिस्तान की टीम तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतर सकती है। शाहीन अफरीदी के साथ नसीम शाह और मीर हमजा तेज गेंदबाज होंगे। बता दें कि बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 13 अगस्त को लाहौर पहुंची थी। इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। ऐसे में टीम के खिलाड़ियों के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

22 साल के खिलाड़ी का हो सकता है डेब्यू 

इस सीरीज में 22 साल के बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा का डेब्यू हो सकता है। हुरैरा दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 38 मैचों की 65 इनिंग्स में 53.55 के औसत से 3213 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। जबकि लिस्ट-ए के 21 मैचों में उनके नाम 30.33 के औसत से 546 रन हैं। टी-20 के 16 मैचों में उन्होंने 30.23 के औसत से 393 रन बनाए हैं। हुरैरा सभी फॉर्मेट के शानदार बल्लेबाज माने जाते हैं। वह डेब्यू के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद अली, मुहम्मद हुरैरा, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, आमिर जमाल (फिटनेस के आधार पर)।

विज्ञापन

बांग्लादेश की टीम:

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल्लाह, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नजमुल हुसैन, नुरुल हसन, इबादत हुसैन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद और खालिद अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ