Duleep Trophy में किस टीम का पलड़ा भारी? इस स्क्वाड में धाकड़ खिलाड़ियों की फौज

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के लिए चारों टीमों का ऐलान हो चुका है। जिनमें कई स्टार खिलाड़ियों की फौज भरी है। आइए जानते हैं कौनसी टीम बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सबसे ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।

Duleep Trophy 2024

Duleep Trophy 2024

विज्ञापन

Duleep Trophy: भारत के घरेलू टेस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के लिए चार टीमों का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 5 सितंबर को बेंगलुरु में होगा। जबकि आखिरी मैच 19 सितंबर को होगा। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत भी इसी दिन से होने जा रही है। कहा जा रहा है कि स्टार खिलाड़ियों से सजी टीमों में से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह दी जा सकती है। ऐसे में दलीप ट्रॉफी को इस सीरीज से पहले काफी अहम माना जा रहा है। आइए जानते हैं दलीप ट्रॉफी की चार टीमों में से किस टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है। यानी कौनसी टीम ज्यादा मजबूत है।

टीम-बी का पलड़ा भारी

पहले जानते हैं किस टीम में कौनसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। टीम-A की बात करें तो इसके कप्तान शुभमन गिल हैं। इस टीम में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। जबकि टीम-B के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन हैं। इस टीम में यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। टीम-C में रुतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं। जबकि साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, उमरान मलिक, सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। टीम-D की बात करें तो श्रेयस अय्यर कप्तान हैं। वहीं ये टीम अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, केएस भरत और सौरभ कुमार जैसे खिलाड़ियों से लबरेज है। इस तरह देखा जाए तो टीम-बी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। उसके पास टॉप से लेकर मिडल ऑर्डर तक बल्लेबाज, ऑलराउंडर और शानदार गेंदबाज मौजूद हैं। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि कौनसी टीम इस बार खिताब अपने नाम करती है।

विज्ञापन

टीम ए 

शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, रियान पराग, तिलक वर्मा, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, शिवम दुबे, तनुष कोटियन, कुलदीप यादव, आवेश खान, विदवथ कावरप्पा, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत।

विज्ञापन

टीम बी 

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, सरफराज खान, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर)।

विज्ञापन

टीम सी 

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वारियर।

विज्ञापन

टीम डी 

श्रेयस अयर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ