IND vs PAK: हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा फैसला, मैच से पहले उठाया सख्त कदम

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में खेला गया मुकाबला काफी विवादों में रहा था. भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. अब ऐसे में पाकिस्तान की टीम ने यूएई के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा फैसला किया है. पड़ोसी मुल्क ने बड़ा कदम उठाया है.

cricket News - 2025-09-16T195944.120

India vs Pakistan: 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था. टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से साफ मना कर दिया था. मैच के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने हैंडशेक से परहेज किया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी शिकायत आईसीसी से की थी और मैच रेफरी को एशिया कप से बाहर करने की डिमांड की थी. लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दिया. इसके बाद अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा फैसला किया है.

विज्ञापन

सलमान अली आगा का बड़ा फैसला

भारत से भिड़ने के बाद पाकिस्तान को अपना आगामी मैच 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है. सुपर-4 में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए ये मैच जीतना जरूरी है. इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सहित पूरी टीम ने बड़ा फैसला किया है. पाकिस्तान ने 16 सितंबर को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद कर दिया है. भारतीय टीम ने इस ग्रुप से सुपर-4 के लिए पहले ही क्वालिफाई कर लिया है.

विज्ञापन

एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत पाकिस्तान मैच के रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को मानने से इनकार कर दिया. पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भारत से हाथ न मिलाना पड़ोसी मुल्क को पसंद नहीं आया है. पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी इसे खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं.

विज्ञापन

फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

भारत पाकिस्तान की भिड़ंत एशिया कप 2025 में एक बार फिर देखने को मिल सकती है. दरअसल पाकिस्तान आगामी मैच में अगर यूएई को हरा देती है और सुपर 4 में एंट्री कर लेती है तो पड़ोसी मुल्क का सामना एक बार भारत से फिर हो सकता है. दोनों देश 21 सितंबर को भिड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ