Asia Cup 2025: UAE के खिलाफ मैच पाकिस्तान के लिए बना करो या मरो की जंग, एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराया

Asia Cup 2025 में पाकिस्तान की टीम विवादों से घिरी हुई है. भारत के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी को और बड़ा कर दिया है. जिसके बाद उन्होंने आईसीसी से बड़ी मांग करके टूर्नामेंट का बॉयकॉट करने की धमकी दी. इस बीच टीम का अगला मुकाबला यूएई के खिलाफ होना है. सुपर 4 में एंट्री के लिए पाकिस्तानी टीम को इस मुकाबले में जीत दर्ज करना होगा.

PAK vs UAE

PAK vs UAE

Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद हाथ ना मिलाने का फैसला किया था. जिसके बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज नजर आ रहा है. पीसीबी ने अब मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की है. इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम ने यूएई के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करने की धमकी भी दी थी. अब यूएई के खिलाफ वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो की जंग जैसा हो गया है. सुपर 4 स्टेज में एंट्री के लिए पाकिस्तान टीम को यूएई के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा. 

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम पर मंडरा रहा है खतरा

पीसीबी ने धमकी देते हुए मांग की थी कि अगर एंडी पाइक्रॉफ्ट पर एक्शन नहीं हुआ, तो टीम यूएई के खिलाफ खेलने के लिए नहीं उतरेगी. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी फिलहाल पायक्रॉफ्ट पर कोई भी एक्शन नहीं लेने वाली है. ऐसे में अब सभी की नजरें पीसीबी पर टिकी हुई हैं. अगर पाकिस्तानी टीम ने इस मुकाबले का बॉयकॉट किया, तो उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं अगर खेलते उतरते हैं, तो भी उनकी बेइज्जती होगी. सलमान अली आगा की टीम अगर खेलने उतरती है, तो उन्हें यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. इस मुकाबले में हार मिलने पर भी पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से अपने आप ही बाहर हो जाएगी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: फाइनल में कौन देगा विनर टीम को ट्रॉफी? अब मोहसिन नक़वी का बॉयकॉट करेगी टीम इंडिया! 

पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर पाकिस्तान 

ग्रुप ए में टीम इंडिया 2 जीत के साथ ही सुपर 4 पर प्रवेश कर चुकी है। वहीं लगातार 2 हार के कारण ओमान की टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. अब यूएई और पाकिस्तान में से कोई एक ही टीम आगे बढ़ने वाली है. ऐसे में इस मैच को अब वर्चुअल नॉकआउट भी कहा जा सकता है. पाकिस्तान की टीम को अब अंतिम फैसला करना है. अगर वो इज्जत बचाने के लिए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेते हैं, तो वो एशिया कप 2025 से भी बाहर हो जाएंगे. इसी के साथ यूएई की टीम सुपर 4 स्टेज में पहुंच जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ