---विज्ञापन---

खेल angle-right

PAK W vs ZIM W Live Streaming: कब और कहां देखें पाकिस्तान-जिम्बाब्वे T20 मैच लाइव? जानें TV से लेकर मोबाइल तक की पूरी जानकारी

PAK W vs ZIM W T20I Live Streaming: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 12 मई (मंगलवार) को 3 मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

PAK W vs ZIM W T20I Live Streaming: वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद, पाकिस्तान महिला टीम अब 12 मई (मंगलवार) को जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमें कराची के नेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद पाकिस्तान की टीम की नजरें अब वनडे सीरीज भी अपने नाम करने पर होगी. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7.30 बजे टॉस होगा. फातिमा सना पाकिस्तान टीम की कप्तानी संभाल रही हैं, जबकि जिम्बाब्वे टीम की कमान नोमवेलो सिबांडा के हाथों में है. दोनों ही टीमें पहली बार किसी टी20I मैच में एक-दूसरे से भिड़ने वाली है. ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

भारत में कब और कहां देखें लाइव?

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच होने वाले पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण भारत में टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, भारतीय क्रिकेट फैंस फैनकोड (Fancode) ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 50 ओवर के मैच में एक टीम ने कूटे 822 रन, 1 बल्लेबाज ने लगाया तिहरा तो 1 ने दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की हुई बारिश!

PAK W vs ZIM W: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान महिला: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फ़िरोज़ा, आयशा ज़फ़र, इरम जावेद, नतालिया परवेज़, आलिया रियाज़, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, तस्मिया रुबाब, नशरा संधू, सादिया इकबाल.

---विज्ञापन---

जिम्बाब्वे महिला: नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), बिलवेड बिज़ा, कुदज़ई चिगोरा, केली नदिरया, लिंडोकुहले माबेरो, क्रिस्टीन मुतासा, विंबाई मुतुंगविंडु (विकेटकीपर), केलिस नधलोवु, रुन्यारारो पासिपनोद्या, एडेल ज़िमुनु, ओलिंडा चारे.

ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ से लेकर गेल और मैक्सवेल तक… नई T20 लीग में कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बने फ्रेंचाइजी मालिक, देखें पूरी लिस्ट

First published on: May 12, 2026 12:05 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola