राहुल द्रविड़ से लेकर गेल और मैक्सवेल तक… नई T20 लीग में कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बने फ्रेंचाइजी मालिक, देखें पूरी लिस्ट

European T20 Premier League: 2026 में एक नई टी20 फ्रेंचाइजी लीग, यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) की शुरुआत होने जा रही है. इस लीग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी खरीदी है. द्रविड़ के अलावा, कई अन्य दिग्गज क्रिकेटर भी इस लीग में फ्रेंचाइजी मालिक बने हैं.

european t20 premier league

european t20 premier league

European T20 Premier League: क्रिकेट की दुनिया में एक नई T20 फ्रेंचाइजी लीग की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. खास बात यह है कि इस नई टी20 लीग में फ्रेंचाइजियों के मालिक कोई और नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत के लीजेंड्स हैं. इसमें भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है.
द्रविड़ 2026 में शुरू होने वाली यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) में डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी के मालिक बने हैं. उनके अलावा, अन्य फ्रेंचाइजी मालिकों की लिस्ट में क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस के नाम भी शामिल हैं.

विज्ञापन

ETPL में पूर्व क्रिकेटर बने फ्रेंचाइजी मालिक

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग यानी ETPL ने सोमवार (11 मई) को आधिकारिक रूप सभी 6 टीमों के मालिकों की घोषणा की. डबलिन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ को डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी मालिक के रूप में पेश किया गया. इस खास मौके पर द्रविड़ ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ टीम खरीदना नहीं, बल्कि यूरोप में क्रिकेट के विकास में योगदान देना और नई प्रतिभाओं को निखारना है.

विज्ञापन

ETPL की बाकी फ्रेंचाइजियों में भी क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम जुड़े हुए हैं. बेलफास्ट टीम के मालिक ग्लेन मैक्सवेल हैं, जबकि एम्स्टर्डम फ्रेंचाइजी से स्टीव वॉ जुड़े हुए हैं. रॉटरडैम टीम में जोंटी रोड्स और फाफ डु प्लेसिस की साझेदारी देखने को मिलेगी. वहीं, ग्लासगो फ्रेंचाइजी में क्रिस गेल भी भागीदार की भूमिका निभा रहे हैं. बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ETPL के सह-संस्थापक हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: पहले गेंद, फिर बल्ले से पंजाब को दिए ‘घाव’, कौन हैं DC की जीत के 22 साल के हीरो माधव तिवारी?

अश्विन संभालेंगे द्रविड़ की टीम की कमान

ETPL को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से शुरू किया जा रहा है. यह एक क्रॉस-बॉर्डर फ्रेंचाइजी लीग होगी, जिसमें 6 शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी. लीग में कई अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है, जिसमें मिशेल मार्श, टिम डेविड, मिशेल सैंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को डबलिन गार्डियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है. राहुल द्रविड़ जैसे रणनीतिकार और अश्विन जैसे अनुभवी कप्तान के साथ यह टीम लीग की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजियों में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

ETPL की सभी 6 फ्रेंचाइजी और उनके मालिक

  • डबलिन गार्डियंस – राहुल द्रविड़
  • बेलफास्ट फ्रैंचाइजी – ग्लेन मैक्सवेल और रोहन
  • एडिनबर्ग फ्रैंचाइजी – काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और राचेल वाइजमैन
  • ग्लासगो फ्रैंचाइजी – विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल
  • एम्स्टर्डम फ्रैंचाइजी – स्टीव वॉ, जेमी ड्वायर और टिम थॉमस
  • रॉटरडैम फ्रैंचाइजी – जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस, ग्लाशिन और समीर शाह, मधुकर श्री मैनेजिंग पार्टनर के तौर पर

ये भी पढ़ें- IPL 2026: BCCI ने अक्षर पटेल पर लगाया लाखों का जुर्माना, PBKS के खिलाफ हुई इस गलती की मिली कड़ी सजा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ