PAK vs BAN: पाकिस्तान की हुई सरेआम बेइज्जती, 23 साल में पहली बार बांग्लादेश ने दी टेस्ट में मात

PAK vs BAN 1st Test: बांग्लादेश ने पहले मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मिली जीत के बाद बांग्लादेश ने इस सीरीज में भी 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

ind vs (94)

PAK vs BAN 1st Test: बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मिली जीत के बाद बांग्लादेश ने इस सीरीज में भी 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान को अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार बांग्लादेश के हाथों टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को जीत के लिए 30 रन का लक्ष्य दिया था।

विज्ञापन

जानें मैच का हाल

इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 448 के स्कोर पर 6 विकेट खोकर पारी घोषित कर दी थी। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील (141) और मोहम्मद रिजवान (171) ने शतक लगाया था। जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रन बनाए थे।

विज्ञापन

बांग्लादेश के लिए रहीम ने 191 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा शादमान इस्लाम ने 93, लिटन दास ने 56, मेहदी हसन मिराज ने 77 रन बनाए थे। रहीम की इस पारी की वजह से बांग्लादेश ने 117 रनों की लीड हासिल की थी। दूसरी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे और पूरी टीम 146 रन पर ही सिमट गई।

विज्ञापन

बांग्‍लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 4 विकेट हासिल किए थे। उनके अलावा शाकिब अल हसन ने 3 और शोरफुल इस्‍लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा ने 1-1 एक-एक विकेट हासिल किया। इसी के साथ बांग्लादेश को जीत के लिए 30 रनों का लक्ष्य मिला था। इस स्कोर को बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट खोए 6.3 ओवर में हासिल कर लिया था।


बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में 17वीं बार हुआ है, जब किसी टीम को पहली पारी घोषित करने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पाकिस्तान के साथ ऐसा चौथी बार हुआ है। इससे पहले दोनों देशों के बीच 13 टेस्ट मैच खेले गए थे। इसमें से 12 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी, जबकि एक मैच में ड्रा रहा था। लेकिन बांग्लादेश ने 14वें टेस्ट मैच में इतिहास बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ