---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL में युवराज सिंह को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार इस भूमिका में नजर आ सकते हैं युवी

Indian Premier League 2025 से पहले इस बार मेगा ऑक्शन होने वाला है। इससे पहले ही आईपीएल की फ्रेंचाइजियों में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। कई फ्रेंचाइजी अपने कप्तान व कोच को लेकर गुणा-गणित करने में जुटी हुई है। इस बीच युवराज सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल-2025 से पहले युवराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Indian Premier League 2025: आईपीएल-2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन कराने की तैयारी है। इससे टीमों में बड़ी संख्या में फेरबदल देखने को मिलेगा। आईपीएल की फ्रेंचाइजी इस मेगा ऑक्शन से पहले ही अपनी टीम के कप्तान व कोच की भूमिका को लेकर मंथन करने में जुटी हुई है। इस बीच युवराज सिंह को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

युवराज सिंह की हो सकती है दिल्ली में एंट्री  

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स ने टीम की कोचिंग की भूमिका के लिए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह से संपर्क किया है। पिछले महीने की शुरुआत में ही दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ अपने सात साल के अनुबंध को खत्म कर लिया था। स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स पिछले 3 सत्रों में से किसी में भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी और 2024 में वो 6वें स्थान पर रही थी, इसलिए अब फ्रेंचाइजी रिकी पोंटिंग के बजाय युवराज सिंह को टीम के साथ जोड़ने की तैयारी में है।

---खबर नीचे जारी है---

इससे पहले न्यूज-18 ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा और क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी आईपीएल-2025 से पहले टीम का साथ छोड़ सकते हैं। फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स का मुख्य कोच युवराज सिंह को बनाना चाहती है। लेकिन अब ऐसी चर्चा है कि आशीष नेहरा पहले की तरह ही गुजरात टाइटन्स की टीम से जुड़े रहेंगे।

पहली बार निभाएंगे कोच की जिम्मेदारी 

दिल्ली कैपिटल्स अगर युवराज सिंह को टीम का मुख्य कोच बनाती है तो ये युवराज सिंह के लिए पहला अनुभव होगा। अब तक उन्होंने बतौर कोच कभी भी काम नहीं किया है, हालांकि युवराज सिंह ने पिछले कुछ सालों में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी है। इन खिलाड़ियों में इस ट्रेनिंग के बाद अप्रत्याशित सुधार भी देखने को मिला है। जिसमें युवराज सिंह की बड़ी भूमिका रही है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश ने छुड़ाए गेंदबाजों के छक्के तो कोच से ही भिड़ पड़े पाकिस्तानी कप्तान, वीडियो वायरल

खराब प्रदर्शन के चलते रिकी पोंटिंग से तोड़ा नाता 

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग को 2018 में टीम के साथ जोड़ा था। पहले कार्यकाल में टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रही थी। इसके बाद 2019, 2020 व 2021 के संस्करण में लगातार तीन बार टीम प्लेऑफ तक पहुंची। 2020 में टीम ने फाइनल मैच भी खेला था। हालांकि टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। 2021 के बाद टीम अब तक प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

सौरव गांगुली की भी चल रही थी चर्चा 

एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली भी टीम के मुख्य कोच बनाए जा सकते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस भूमिका को निभाने की इच्छा भी जताई थी। हालांकि, बाद में मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की सहयोगी फ्रेंचाइजी दुबई कैपिटल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स की भी देखरेख करते हैं, ऐसे में सौरव गांगुली को दोहरी भूमिका नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अब तक नहीं थमा वर्ल्ड कप से बाहर होने का गुस्सा, कोच जाएंगे कोर्ट

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan ने बतौर कप्तान किया था बड़ा कारनामा, धोनी-गावस्कर को पछाड़ बने थे नंबर-1

First published on: Aug 25, 2024 08:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola