सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. सुचिका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में एशियन गेम्स मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं. सुचिका ने महिलाओं की 60 किलोग्राम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता और भारत का नाम रौशन कर दिया. सेमीफाइनल में सुचिका का सामना सिंगापुर की टेओ हुई हून से हुआ था. हालांकि ये मुकाबला ड्रॉ हुआ था. लेकिन रिजल्ट हून के पक्ष में गया, जिसके बाद सुचिका फूट फूट कर रोने लगीं.
क्यों रोईं सुचिका?
मैच में समय पूरा होने तक विजेता का फैसला नहीं हो पाया था. इसलिए मैच में एक और अतिरिक्त मिनट जोड़ा गया. आखिरी मिनट में टियो ने शानदार अटैक किया. लेकिन सुचिका ने टेकडाउन कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया. मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ और दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी जीत का दावा किया.
हालांकि बाद में मुकाबले का रिजल्ट टेओ हुई हून के पक्ष में गिया और उन्हें विजेता घोषित कर दिया और इसके बाद भारतीय खेमे ने इस फैसले का विरोध किया. भारतीय खेमे की अपील के बाद 10 जजों ने नतीजे की समीक्षा की और अंत में रिजल्ट वजन के आधार पर निकाला गया. मैच के दिन जब दोनों खिलाड़ियों का वजन हुआ तब सुनिता का वजन 700 किलोग्राम अधिक था. इस लिहाज से सिंगापुर की एथलीट को विजेता घोषित किया गया.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम की एक और जबरदस्त जीत, इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा
जब सिंगापुर की एथलीट को विजेता घोषित किया गया तो सुचिका मैट पर बैठ गईं और फूट-फूट कर रो पड़ीं. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वह मुकाबला हार चुकी हैं. सिंगापुर की एथलीट टेओ हुई हून ने सुचिका से इस दौरान हाथ मिलाने की भी कोशिश की. लेकिन सुचिका ने उन्हें हाथ मिलाने से मना कर दिया. अंत में एक भारतीय कोच सुचिका को मैट से बाहर ले गए.
हरियाणा के रोहतक जिले के किलोई गांव की रहने वाली 36 वर्षीय सुचिका अब तक भारत के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं. उन्होंने साल 2024 की जियू-जित्सु विश्व चैंपियन का खिताब जीता था. उन्होंने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में और 2022 के एशियाई खेलों में कुराश फाइटर के रूप में भी भारत की ओर से खेला था.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: एक्टर आर. माधवन के बेटे ने किया धमाकेदार डेब्यू, जानें कैसा रहा पहले मैच में प्रदर्शन
सुचिका ने क्या कहा?
मुकाबला हारने के बाद सुचिका ने पीटीआई को बताया “मैं आज के मुकाबले के रिजल्ट से थोड़ी नाराज हूं. क्योंकि मुझे लगा कि मैंने मुकाबला जीत लिया है. मैं इस रिजल्ट से असहमत हूं. मैं कह रही थी कि ये सही नहीं है. क्योंकि अगर आप एक खिलाड़ी को देखते हैं, तो वह हर जगह अपना 100 प्रतिशत देता है. और अगर आपको लगता है कि निर्णय अनुचित है, तो यह मेरा अधिकार है.”
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
8 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
9 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
12 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
13 hrs agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
18 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
20 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines