Asian Games 2026: एक्टर आर. माधवन के बेटे ने किया धमाकेदार डेब्यू, जानें कैसा रहा पहले मैच में प्रदर्शन

एशियन गेम्स 2026 की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत हो गई है. आर. माधवन के बेटे ने भी एशियन गेम्स में डेब्यू कर लिया है. पहली बार उन्होंने बड़े टूर्नामेंट में कम्पीट किया है. आइए आपको बताते हैं कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा.

Asian Games 2026

आर. माधवन के बेटे का कमाल (Image: Instagram/vedaantmadhavan & actormaddy)

Asian Games 2026: जापान में एशियन गेम्स की शुरुआत हो गई है. भारत की शुरुआत अच्छी रही है. अभी तक पांच से ज्यादा मेडल आ चुके हैं. खैर फेमस एक्टर आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी हैं. आखिरकार उन्होंने अपने पहले एशियन गेम्स में डेब्यू कर लिया है. 21 साल के वेदांत ने तैराकी में अपना दम दिखाया. हालांकि उनके हाथ निराशा लगी. भारत की मेंस की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम फाइनल में जगह बनाने से थोड़ी दूर रह गई. वेदांत युवा तैराक हैं. उन्हें इस बार बहुत कुछ सीखने को मिला होगा.

विज्ञापन

9वें नंबर पर रही भारतीय टीम

दरअसल मेंस की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले साजन प्रकाश, दक्षन शशिकुमार, वेदांत माधवन और अनीश सुनील कुमार गौड़ा ने प्रतिभाग किया था. इन चारों ने हीट्स में 7:24.32 का टाइम लिया. प्रतियोगिता में 13 टीमों ने हिस्सा लिया था. भारतीय टीम 9वें नंबर पर रही. इस कम्पटीशन में एशिया की मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया था. वेदांत माधवन के लिए बहुत खास था क्योंकि पहली बार वो बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे थे. भारतीय टीम अगर फाइनल में जगह बना पाती तो ये खुशी की बात होती. 13 टीमों में से टॉप की 8 टीमों को फाइनल में जगह मिली.

विज्ञापन

आगे भी एक्शन में दिखेंगे वेदांत माधवन

आपको बता दें कि वेदांत माधवन को एशियन गेम्स 2026 में 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बैकस्ट्रोक और 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वेदांत अब 23 सितंबर को एक्शन में नज़र आएंगे. 200 मीटर फ्रीस्टाइल में वो अपना दम दिखाएंगे. रिले में वेदांत ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. अब वो आगे और बढ़िया करना चाहेंगे. 200 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें टॉप-8 में रहना होगा. उनसे तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

एशियन गेम्स में सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स में सुचिका तरियाल ने सभी का दिल जीत लिया है. उनसे MMA में पहले से ही मेडल की उम्मीद की जा रही थी. तरियाल ने किसी को निराश नहीं किया. उन्होंने वुमेंस की 60kg ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कम्पटीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्हें सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून ने हराया. सुचिका गोल्ड मेडल से चूक गई. अब वो एशियन गेम्स में MMA में मेडल जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गई हैं. ये पल उनके लिए बहुत खास है. एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही सुचिका ने मेडल लाने का दावा कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ