Who Is Ishika Jaiswal: अमेरिका में बॉस्केटबॉल, रग्बी और बेसबॉल जैसे गेम्स की तूती बोलती है. बैडमिंटन के मामले में ये देश काफी पीछे है. वहां पर इस गेम का क्रेज नहीं है. खिलाड़ियों को इसके लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, अब धीरे-धीरे दौर बदल रहा है. अमेरिका के बैडमिंटन खिलाड़ी बड़े स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं. हाल ही में इशिका जायसवाल का नाम काफी चर्चा में आया है. भारत में जन्मी इशिका बैडमिंटन में यूएस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. उन्होंने अपने खेल से सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
इशिका ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में मचाया धमाल
अमेरिका में अब बैडमिंटन काफी तेजी से आगे से बढ़ रहा है. इसका मुख्य कारण इशिका जायसवाल, गैरेट टैन, प्रेसली स्मिथ और जेनी गाई हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी है. खासकर इशिका ने ये बता दिया है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी बैडमिंटन का स्तर बहुत ऊपर जाने वाला है.
इशिका ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में जापान की नोजोमी ओकुहारा के पसीने छुड़ा दिए. आप जानते हैं कि ओकुहारा जापानी वर्ल्ड चैंपियन हैं. इशिका को नोजोमी से तीन गेम के मैच में हार मिली, लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीत लिया. जायसवाल को प्री-क्वार्टरफाइनल में 21-11, 13-21, 21-12 से हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: लियोनल मेसी की ब्लॉकबस्टर वापसी, जादुई गोल दागकर पिता को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
इशिका जायसवाल का जन्म कहां हुआ?
इशिका जायसवाल का जन्म 28 जुलाई 2003 को जयपुर के अलवर में हुआ था. इशिका को बहुत छोटी उम्र में ही अमेरिका जाना पड़ा. पिता की नौकरी की वजह से वो अलवर में ज्यादा नहीं रह पाईं. उन्हें बचपन से ही बैडमिंटन का शौक था. उन्होंने 10 साल की उम्र से कैलिफोर्निया में बैडमिंटन खेलना शुरू किया.
इशिका के पिता ने उन्हें काफी सपोर्ट किया. इशिका ने भारत के पूर्व खिलाड़ी श्लोक रामचंद्रन से ट्रेनिंग ली. वो इस समय टेक्सस में भी ट्रेनिंग कर रही हैं. उनके पिता ने ही वहां पर एक बैडमिंटन क्लब शुरू किया है. इशिका की छोटी बहन मिहिका भी बैडमिंटन प्लेयर हैं.
भारतीय खिलाड़ियों से लेती हैं अनुभव
इशिका जायसवाल के सभी रिश्तेदार भारत में ही रहते हैं. वो अपने परिवार के साथ उनसे मिलने आती हैं. उन्होंने हमेशा इस अवसर का फायदा उठाया है. वो कई बार भारत में टूर्नामेंट खेलने भी आई हैं. उन्होंने इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस की और उनसे काफी कुछ सीखा.
इशिका जायसवाल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि उनका सफर बहुत ही कठिन रहा है. इशिका ने कहा, “मेरा सफर काफी कठिन रहा है. यूएस में बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए ज्यादा सुविधाएं नहीं हैं. हम खुद से चीजों को समझ कर आगे बढ़ते हैं. इस वजह से मेरे लिए ये सब मुश्किल रहा है.”
ये भी पढ़ें: Hockey World Cup: पाकिस्तान को रौंदने के बाद टीम इंडिया का अगला मैच कब होगा? नोट कर लीजिए तारीख
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
8 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
10 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines