Hockey World Cup: पाकिस्तान को रौंदने के बाद टीम इंडिया का अगला मैच कब होगा? नोट कर लीजिए तारीख

Team India Next Hockey Match: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अगले राउंड में जगह बना ली. सभी के मन में सवाल है कि भारत का अगला मैच कब होगा. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया कब एक्शन में नजर आएगी,

india hockey team

भारत कब खेलेगी अगला मैच? (Image: ANI and Instagram.com/hockeyindia)

Team India Next Hockey Match: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ग्रुप स्टेज का अपना अंतिम मुकाबला जीता. उनकी भिड़ंत पाकिस्तान से हुई थी और इस मैच में 5-3 से टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके दूसरे राउंड में जगह बनाई. टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अपने दूसरे मैच में हार मिली थी. इसी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ उनका तीसरा मैच काफी अहम बन गया था. हालांकि, भारत ने दबाव की स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करके अगले राउंड का टिकट कटाया. सभी के मन में सवाल होगा कि भारत का अगला मैच कब होगा. आइए जानते हैं किस दिन भारतीय टीम एक्शन में नजर आएगी.

विज्ञापन

कब होगा भारत का अगला मैच?

टीम इंडिया ने FIH हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने के बाद पूल E में अपनी जगह पक्की कर ली है. दरअसल, पूल E में ग्रुप A और ग्रुप D की टॉप 2 टीमें होंगी. भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप 2 में रही, जिसके चलते उन्होंने दूसरे राउंड में जगह बना ली. भारत के पूल E के मैच 22 अगस्त से शुरू होने वाले हैं.

विज्ञापन

पूल E में भारत को दो मैच खेलने हैं और यहां से उनका सेमीफाइनल का रास्ता तय होगा. ग्रुप A में अभी नीदरलैंड, जापान, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड हैं. नीदरलैंड ने दो मैचों में दो जीत के साथ पूल E में स्थान पक्का कर लिया है. अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम पूल E में अपनी जगह पक्की करेगी. अभी यह तय नहीं है कि भारतीय टीम किससे भिड़ेगी, लेकिन उनका अगला मैच 22 अगस्त को होगा.

विज्ञापन

पूल E में भारत का शेड्यूल

  • 22 अगस्त 2026: भारत vs पूल A की पहली टीम (वैगनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन)
  • 24 अगस्त 2026: भारत vs पूल A की दूसरी टीम (वैगनर स्टेडियम, एम्स्टलवीन)

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को क्या करना होगा?

टीम इंडिया ने दूसरे राउंड में जगह बना ली है और अब उनका लक्ष्य सेमीफाइनल होगा. पूल E में भारत को अपने दोनों मैच जीतने की सख्त जरूरत है. पूल E में चार टीमें होंगी और सिर्फ दो टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगी. इसी वजह से भारत को टॉप 2 में रहना होगा. बता दें कि विजेता टीम 28 अगस्त को सेमीफाइनल खेलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ