हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026 में किस फुटबॉल लीग के सबसे ज्यादा प्लेयर मौजूद? देखें टॉप-10 लिस्ट

FIFA World Cup 2026 News: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ी अपने-अपने देशों को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, लेकिन क्या आपने गौर किया है कि दुनिया के किस फुटबॉल लीग के सबसे ज्यादा प्लेयर इस ग्लोबल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन

Football Leagues Having Most Players At FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है, इसमें 48 मुल्क फुटबॉल के सबसे प्रेस्टीजियस ट्रॉफी को जीतने के लिए नॉर्थ अमेरिका में आमने-सामने होंगे. इस टूर्नामेंट में पहले के मुकाबले 16 ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं. साथ ही, कतर में हुए पिछले टूर्नामेंट से पहले फीफा ने टीम में खिलाड़ियों की तादाद 23 से बढ़ाकर 26 कर दी थी, इसलिए इस गर्मी में 1200 से ज्यादा खिलाड़ी अपने देशों के लिए खेल सकते हैं.

डाइवर्स वर्ल्ड कप

इसमें नए खिलाड़ी और सीनियर खिलाड़ी, छोटी टीमें और बड़े सुपरस्टार, सभी शामिल हैं. यही डाइवर्सिटी वर्ल्ड कप को इतना खास बनाती है; कई ऐसे खिलाड़ी जो कभी इतने बड़े मंच पर खेलने का सपना भी नहीं देख सकते थे, वे अब इस शानदार हकीकत का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- मेसी या रोनाल्डो, फीफा वर्ल्ड कप में किसका रहा है दबदबा? देखें रिकॉर्ड

विज्ञापन

पैसे वाले क्लब का दबदबा

क्लब लेवल पर, खासकर यूरोप में, सिस्टम इस तरह से बना है कि वहां के अमीर और ताकतवर क्लबों का दबदबा बना रहे. खेल की दौलत धीरे-धीरे यूरोप की टॉप लीग्स में सिमटती जा रही है, और खिलाड़ी ऐसे क्लबों की तरफ भाग रहे हैं जो उनके परिवारों को जल्दी रिटायरमेंट लेने लायक पैसा दे सकें.

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के बीच 39 दिन तक चलेगा फुटबॉल का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, ग्रुप और फॉर्मेट की पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

EPL के खिलाड़ी सबसे ज्यादा

इंग्लिश प्रीमियर लीग पैसे के मामले में एक बहुत बड़ी ताकत बन गई है. भारी-भरकम ब्रॉडकास्ट डील और कमर्शियल ग्रोथ पर जोर देने की वजह से इंग्लिश लीग अपने कॉम्पिटिटर्स से काफी आगे निकल गई है. हालांकि, इससे एक असंतुलन भी पैदा हुआ है, जो हाल के सालों में यूईएफए के 3 क्लब कॉम्पिटिशन में साफ तौर पर देखा जा सकता है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों वाली टॉप 10 लीग

रैंकलीगदेशखिलाड़ियों की संख्या
1इंग्लिश प्रीमियर लीगइंग्लैंड154
2बुंडेसलीगा जर्मनी94
3लीग 1 फ्रांस78
4ला लीगा स्पेन74
5सेरी ए इटली66
6सऊदी प्रो लीग सऊदी अरब47
7एमएलएसअमेरिका / कनाडा45
8तुर्किश सुपर लिग तुर्किये42
9ईएफएल चैंपियनशिप इंग्लैंड37
10एरेडिविसी नीदरलैंड्स30

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola