FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के बीच 39 दिन तक चलेगा फुटबॉल का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, ग्रुप और फॉर्मेट की पूरी डिटेल्स
FIFA World Cup 2026 Schedule: फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. 39 दिनों तक चलने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. यहां जानिए वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल.
FIFA World Cup 2026 Full Schedule: फुटबॉल प्रेमियों को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था अब वो खत्म होने वाला है. दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है, जहां 48 टीमें विश्व चैंपियन बनने के लिए मैदान में उतरेंगी. अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा, जहां 39 दिनों में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे.
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सह मेजबान मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होगा. इस मेगा इवेंट में मेसी और रोनाल्डो समेत दुनिया भर के स्टार फुटबॉलर्स जलवा बिखेरते नजर आएंगे. तो चलिए आपको बताते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल, ग्रुप और टूर्नामेंट के फॉर्मेट से जुड़ी सभी जानकारी.
मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होगा ओपनिंग मैच
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला 12 जून (भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे) मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा. वहीं, मेजबान अमेरिका अपना पहला मैच 13 जून को पैराग्वे के खिलाफ खेलेगा, जबकि कनाडा 13 जून को UEFA प्लेऑफ A टीम से भिड़ेगा. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 48 टीमें खेलती नजर आएंगी. इससे पहले 32 टीमें ही वर्ल्ड कप में हिस्सा लेती थीं.
48 टीमों के साथ बदला वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रहीं 48 टीमों को चार-चार टीमों वाले कुल 12 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सीधे नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ 8 टीमें भी अगले चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी. ग्रुप से कुल 32 टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी. इसके बाद राउंड ऑफ 32, प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे.
टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले 12 जून से 27 जून तक खेले जाएंगे. इस दौरान सभी 48 टीमें अपने-अपने ग्रुप में तीन-तीन मैच खेलेंगी. ग्रुप चरण के बाद पॉइंट्स टेबल के आधार पर नॉकआउट के लिए टीमें तय होंगी. ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद 29 जून से राउंड ऑफ 32 मुकाबलों की शुरुआत होगी. इसके बाद 4 जुलाई से प्री-क्वार्टर फाइनल, 9 जुलाई से क्वार्टर फाइनल, 14 और 15 जुलाई को सेमीफाइनल खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा, जहां नए वर्ल्ड चैंपियन टीम का फैसला होगा.

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़/खेल/FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के बीच 39 दिन तक चलेगा फुटबॉल का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, ग्रुप और फॉर्मेट की पूरी डिटेल्स
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.