PWL ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर बरसा 'छप्परफाड़' पैसा, जानें कौन-कौन हुआ मालामाल

PWL 2026 Auction: 6 साल के लंबे इंतजार के बाद PWL की वापसी हुई है. 15 जनवरी से टूर्नामेंट शुरू हो रहा है और इसके पहले ऑक्शन का आयोजन किया गया, जहां पहलवानों पर लाखों रुपयों की बोली लगी. जापान की रेसलर युई सुसाकी नीलामी की सबसे महंगी प्लेयर बनीं, जिन्हें 60 लाख रूपये की भारी राशि मिली. अमन सहरावत की भी किस्मत चमकी.

PWL 2026 Auction

PWL 2026 ऑक्शन

PWL 2026 Auction: प्रो रेसलिंग लीग 2026 के ऑक्शन का आयोजन 3 जनवरी को हुआ. भारत के इस रेसलिंग लीग की 6 साल के लंबे इंतजार बाद वापसी हो रही है. ऑक्शन में खूब बवाल हुआ और टीमों ने अलग-अलग प्लेयर्स पर लाखों की बोली लगाई. जापान की युई सुसाकी सबसे महंगी प्लेयर बनीं, जिन्हें हरियाणा थंडर्स ने 60 लाख रूपये की भारी राशि देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया. ऑक्शन में कई सारे प्लेयर्स की किस्मत चमकी और वो मालामाल हुए.

विज्ञापन

PWL ऑक्शन में प्लेयर्स पर बरसा ‘छप्परफाड़’ पैसा

युई सुसाकी PWL ऑक्शन की सबसे महंगी प्लेयर रहीं. बता दें कि मेंस सेक्शन से पोलैंड के रॉबर्ट बारन पर खूब पैसा बरसा. उन्हें महाराष्ट्र केसरी ने 55 लाख रूपये देकर अपनी टीम में जोड़ा. PWL ऑक्शन में रेसलर्स को चार कैटेगरी (A+, A, B और C) में बांटा गया. वुमेंस कैटेगरी A+ में सुसाकी के अलावा अंतिम पंघाल भी टीमों की पसंद रहीं. उन्हें 52 लाख रूपये में यूपी डॉमिनेटर्स ने टीम में शामिल किया.

विज्ञापन

मेंस डिवीजन में A कैटेगरी के सुजीत कलकाल को दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने 52 लाख रूपये में खरीदा और वुमेंस कैटेगरी में 27 लाख रूपये में अनास्तासिया अल्पाएवा को भी टीम में शामिल किया. 2024 के ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता अमन सहरावत को मुंबई दंगल ने 51 लाख रूपये में अपने साथ जोड़ा.

ये भी पढ़ें:- भारत का पूर्व कोच विदेश में लड़ रहा कैंसर से जंग, इलाज के लिए बेटी ने मांगी मदद 

विज्ञापन

PWL 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमों की लिस्ट

  • हरियाणा थंडर्स
  • महाराष्ट्र केसरी
  • यूपी डॉमिनेटर्स
  • टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल
  • पंजाब रॉयल्स
  • दिल्ली दंगल वॉरियर्स

कब से शुरू होगा PWL 2026?

प्रो रेसलिंग लीग 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से होने वाली है. इस टूर्नामेंट के सभी मैच नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेलने जाने वाले हैं. 1 फरवरी 2026 तक ये टूर्नामेंट चलेगा. छह साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर दोबारा PWL की शुरुआत की गई है. उम्मीद है कि इस बार सीजन बेहद सफल साबित होगा.

किन-किन टीमों ने जीता है PWL का खिताब?

  • मुंबई गरुड़ा (2015)
  • NCR पंजाब रॉयल्स (2017)
  • NCR पंजाब रॉयल्स (2018)
  • हरियाणा हैमर्स (2019)

ये भी पढ़ें:- फीफा को मिली 15 करोड़ टिकटों की डिमांड, जानिए कितनी कीमत चुकाकर आप स्टेडियम में देख सकेंगे एक मैच

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ