फीफा को मिली 15 करोड़ टिकटों की डिमांड, जानिए कितनी कीमत चुकाकर आप स्टेडियम में देख सकेंगे एक मैच

Gianni Infantino: साल 2022 के फुटबॉल वर्ल्डकप के मुकाबले 2026 के एडिशन की टिकटों की कीमतों को लेकर फीफा फैन ग्रुप की तरफ से अलोचना झेल रहा है, लेकिन जियानी इंफेंटिनो हाई प्राइस को डिफेंड किया है.

FIFA World Cup 2026 Tickets

FIFA World Cup 2026 Tickets Request: फीफा के प्रेसिडेंट जियानी इंफेंटिनो ने अगले साल यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के टिकट की ऊंची कीमतों को डिफेंड किया, उन्होंने इसके लिए भारी मांग और दुनिया भर में इस खेल से होने वाली इनकम का हवाला दिया. इस महीने फैन ग्रुप्स ने टिकटों के प्राइस की आलोचना की, जो 2022 के टूर्नामेंट में समान मैचों के मुकाबले कई गुना ज्यादा महंगे थे. इसके बाद फीफा ने क्वालिफाइड टीम्स के फैंस के लिए खेलों को ज्यादा किफायती बनाने के लिए 60 डॉलर का टिकट कैटेगरी शुरू की.

विज्ञापन

15 करोड़ टिकटों की गुजारिश मिली

जियानी इंफेंटिनो ने सोमवार 29 दिसंबर 2025 को दुबई में वर्ल्ड स्पोर्ट्स समिट में कहा, ‘हमारे पास 6-7 मिलियन टिकट बिक्री के लिए हैं … 15 दिनों में, हमें 150 मिलियन (15 करोड़) टिकट की रिक्वेस्ट मिली. यानी, हर दिन 10 मिलियन टिकट की गुजारिश. ये दिखाता है कि वर्ल्ड कप कितना पावरफुल है.’

विज्ञापन

कौन से मुल्कों से सबसे ज्यादा डिमांड?

फीफा अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका के फैंस ने सबसे अधिक टिकटों के लिए गुजारिश की है, इसके बाद जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम का नंबर है. उनके मुताबिक, ‘वर्ल्ड कप के तकरीबन 100 सालों के इतिहास में, फीफा ने कुल 44 मिलियन टिकटें बेची हैं. तो, 2 हफ्तों में… हम 300 सालों के वर्ल्ड कप को भर सकते थे. इसे सोचना ही पागलपन है.’

विज्ञापन

‘फुटबॉल के विकास में होगा इंवेस्टमेंट’

फीफा अध्यक्ष ने कहा, ‘सबसे अहम ये है कि इससे जेनरेट होने वाला रेवेन्यू पूरी दुनिया में फुटबॉल के लिए वापस जा रहा है. अगर फीफा न होता तो दुनिया के 150 देशों में फुटबॉल नहीं होता. फुटबॉल इसलिए है, और इन इनकम के कारण है जो हम वर्ल्ड कप से हासिल करते हैं और फिर इसे पूरी दुनिया में रिइंवेस्ट करते हैं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ