Pro Kabaddi League 2025, All 12 Teams Captain: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का मंच तैयार है. 29 अगस्त यानी आज से इस बड़े टूर्नामेंट के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है. कुल 12 टीमें खिताब के लिए दम लगाएंगी. खास बात ये कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस भी है. इस मौके पर 12वें सीजन का आगाज होना टूर्नामेंट और फैंस के लिए खास पल है. सभी 12 टीमें अपना स्क्वाड पहले ही जारी कर चुकी हैं. कप्तानों के नाम भी सबके सामने आ चुके हैं. साल 2014 से शुरू हुई प्रो कबड्डी लीग ने पिछले 11 सालों में अपार सफलता हासिल की है.पिछले सीजन हरियाणा स्टीलर्स ने खिताब जीता था. इस बार उसके सामने खिताब बचाने की चुनौती होगी. टीम की कमान जयदीप डहिया के हाथों में है.
दरअशल, PKL की शुरुआत साल 2014 में हुई थी, पहले सीजन में 8 टीमें शामिल हुई थीं. धीरे-धीरे इस लीग की लोकप्रियता बढ़ती गई और अब 12वें सीजन में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट कितना रोमांचक होना है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 11 सीजन में 8 अलग-अलग टीमें चैंपियन बन चुकी हैं. पटना पायरेट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स ने एक से ज्यादा खिताब जीते हैं.
सीजन-12 की 12 टीमें और उनके कप्तान
- बंगाल वॉरियर्स – देवांक दलाल
- बेंगलुरु बुल्स – अंकुश राठी
- दबंग दिल्ली – आशु मलिक
- गुजरात जायंट्स – मोहम्मदरेजा शादलू
- हरियाणा स्टीलर्स – जयदीप डहिया
- जयपुर पिंक पैंथर्स – नितिन रावल
- पटना पायरेट्स – अंकित जगलान
- पुणेरी पलटन – असलम इनामदार
- तमिल थलाइवाज – पवन सेहरावत
- तेलुगु टाइटंस – विजय मलिक
- यू मंबा – सुनील कुमार
- यूपी योद्धा – सुमित सांगवान
क्या छठा खिताब जीत पाएगी पटना पायरेट्स?
पटना पायरेट्स इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है. उसके पास 3 खिताब हैं. दूसरे नंबर पर पिंक पैंथर्स है, जिसने 2 बार टाइटल जीता है. इस बार सबसे सफल टीम की कमान अंकित जगलान के हाथों में है. वो टीम को छठा खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे.
इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
12वां सीजन बेहद खास होने वाला है. इस बार फैंस पवन सेहरावत, मोहम्मदरेजा शादलू और असलम इनामदार जैसे स्टार खिलाड़ियों का जलवा देखने के लिए बेताब हैं. इन खिलाड़ियों पर सबकी नजर टिकी हुई है. हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों को हाई-इंटेंसिटी रेड्स, दमदार डिफेंस और करीबी मुकाबले देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: 49 साल की WWE हसीना के बोल्ड और कातिलाना अंदाज ने लूटा फैंस का दिल, यंग स्टार्स का ग्लैमरस लुक भी पड़ा फीका
15 लाख तक पहुंची भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच टिकट की कीमत ? इस दिन से शुरू होगी औपचारिक बिक्री
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
57 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
7 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
9 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines