PKL 2025 Points Table: PKL का 12वां सीजन इस समय रोमांचक मोड़ पर है. प्रो कबड्डी लीग में अभी 44 मैच पूरे हो चुके हैं. टूर्नामेंट लगभग आधा हो गया है और कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से कमाल किया है. इसी बीच स्टार खिलाड़ी देवांक दलाल की टीम बंगाल वॉरियर्स फिसड्डी साबित हो रही है. 7 मैचों में से उन्होंने 2 ही जीते हैं और 5 मुकाबलों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. इसी बीच अंकतालिका में पुणेरी पलटन टॉप पर चल रही है. असलम इनामदार की कप्तानी में टीम ने बहुत प्रभावित किया है. पॉइंट्स टेबल इस समय रोचक स्थिति में है, जहां कुछ सफल टीमों का हाल बेहाल है.
PKL 2025 का पॉइंट्स टेबल
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | अंक |
| 1 | पुणेरी पलटन | 9 | 6 | 3 | 12 |
| 2 | दबंग दिल्ली केसी | 7 | 6 | 1 | 12 |
| 3 | हरियाणा स्टीलर्स | 8 | 6 | 2 | 12 |
| 4 | तेलुगु टाइटंस | 9 | 4 | 5 | 8 |
| 5 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 7 | 4 | 3 | 8 |
| 6 | यू मुंबा | 7 | 4 | 3 | 8 |
| 7 | बेंगलुरु बुल्स | 8 | 4 | 4 | 8 |
| 8 | तमिल थलाइवाज | 7 | 3 | 4 | 6 |
| 9 | पटना पायरेट्स | 7 | 2 | 5 | 4 |
| 10 | यूपी योद्धाज | 6 | 2 | 4 | 4 |
| 11 | बंगाल वॉरियर्स | 7 | 2 | 5 | 4 |
| 12 | गुजरात जायंट्स | 6 | 1 | 5 | 2 |
ये भी पढ़ें:- PKL 2025: पवन सहरावत का खुला चैलेंज, तमिल थलाइवाज से निकाले जाने पर बोले- गलत हुआ तो कबड्डी छोड़…
प्रो कबड्डी लीग 2025 में आज होंगे दो बड़े मैच
PKL 2025 में एक दिन के ब्रेक के बाद आज (22 सितंबर 2025) दो शानदार मैचों का आयोजन होने वाला है. गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच सीजन का 45वां मैच होगा. 8 बजे से इस मुकाबले की शुरुआत हो जाएगी. इसके अलावा तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धाज के बीच भी आज भिड़ंत होने वाली है. ये मुकाबला रात 9 बजे से शुरू होगा. इन दोनों ही मैचों का आयोजन जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में देखने को मिलेगा. इन चारों ही टीमों की हालत पॉइंट्स टेबल में कुछ खास नहीं है. ऐसे में सभी के लिए मैच में जीत दर्ज करना अहम रहने वाला है.
ये भी पढ़ें:- PKL 2025: दो धमाकेदार मुकाबले, यूपी की नैया पार लगाएंगे कप्तान सुमित! कब, कहां और कैसे देखें LIVE एक्शन?
संबंधित खबरें
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
1 day agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
2 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
3 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
3 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
3 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
4 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
5 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
6 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
6 days agoभारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को हराकर रचा इतिहास
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines