PKL 2025: दो धमाकेदार मुकाबले, यूपी की नैया पार लगाएंगे कप्तान सुमित! कब, कहां और कैसे देखें LIVE एक्शन?

Pro Kabaddi League: PKL 2025 में आज दो धमाकेदार मैच होने वाले हैं. यूपी के योद्धाज का सामना तमिल थलाइवाज से होने वाला है. इसके अलावा गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स की भी भिंड़त होने वाली है. इन सभी टीमों को पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जाने के लिए लगातार जीत की जरूरत है. लाइव स्ट्रीमिंग जैसी कई सारी जानकारी हम लेकर आए हैं.

PKL 2025 Preview

PKL में आज होंगे दो शानदार मैच

PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन इस समय रोमांचक मोड़ पर है. टूर्नामेंट में 44 मैच हो चुके हैं और पॉइंट्स टेबल पर कुछ टीमों का दबदबा देखने को मिल रहा है. इसी बीच कुछ लोकप्रिय टीमें संघर्ष कर रही है. अंकतालिका में नीचे मौजूद टीमों के बीच भिड़ंत होने वाली है. यूपी योद्धाज और उनके कप्तान सुमित सांगवान पर सभी की नजर होगी. उन्हें टीम की नैया पार लगानी होगी. आइए हम कल होने वाले दोनों धमाकेदार मैचों और उनकी लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी पर नजर डालते हैं.

PKL में कल होंगे दो बड़े मैच

गुजरात जायंट्स vs बेंगलुरु बुल्स

प्रो कबड्डी लीग का 45वां मैच कल बेंगलुरु बुलेट्स और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाला है. गुजरात ने इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और कप्तान मोहम्मदरेजा शदलोई पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दोनों ही टीमों के बीच ये मैच जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में होने वाला है. बेंगलुरु बुल्स के लिए ये सीजन उतार-चढ़ाव वाला रहा है. उन्होंने 8 मैच खेले हैं और 4 जीते, वहीं 4 हारे हैं.

तमिल थलाइवाज vs यूपी योद्धाज

PKL में कल तमिल थलाइवाज की भिड़ंत यूपी योद्धाज से होने वाली है. वो टूर्नामेंट के 46वें मैच में आमने-सामने आने वाले हैं. ये मुकाबला भी जयपुर में होने वाला है. पवन सहरावत के जाने के बाद तमिल थलाइवाज के प्रदर्शन पर सभी की नजर है. अर्जुन देशवाल को खुद अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी उठानी होगी. यूपी योद्धाज की किस्मत स्टार खिलाड़ी सुमित सांगवान के हाथ में होगी.

PKL में हेड टू हेड

गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच अब तक 15 मैच हुए हैं. बेंगलुरु ने 5 में जीत हासिल की है और गुजरात ने 8 में जीत दर्ज की है. उनके दो मुकाबले टाई रहे. तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धाज के बीच PKL में 17 मैच हो चुके हैं. इसमें से 8 में थलाइवाज का पलड़ा भारी रहा और 6 में योद्धाज ने जीत अपने नाम कर ली. उनके बीच हुए 3 मुकाबले टाई रहे.

कब, कहां और कैसे देखें कल के मैच?

PKL 2025 में कल गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच रात 8 बजे से मैच शुरू होगा, वहीं तमिल थलाइवाज बनाम यूपी योद्धाज मुकाबला 9 बजे शुरू होने वाला है. इन दोनों धमाकेदार मैचों पर फैंस की नजर है. फैंस इनका मजा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ले सकते हैं. बता दें कि जियोहॉटस्टार पर भी इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ